Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कर रहे हैं हनीमून प्लेस की तलाश, ये जगहें रहेगी परफेक्ट

Honeymoon

Honeymoon

आमतौर पर सर्दियों के आगाज के साथ ही शादियों के सीजन की भी शुरूआत हो जाती है। आने वाले दिनों में कई कपल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी के बाद लोग हनीमून (Honeymoon) पर जाना पसंद करते हैं जहां कपल एक-दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हैं और एक-दूसरे को करीब से जान पाते हैं। भारत में एक से बढ़कर एक जगह हैं। जहां के प्राकृतिक नजारे और मनोरम दृश्य आपके हनीमून को यादगार बनाने का काम करते हैं।

आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन (Honeymoon Destination) के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप सर्दियों के दिनों में सुकून और ताजगी के साथ पार्टनर संग समय बिता सकते हैं। हनीमून (Honeymoon) के लिए ये जगहें परफेक्ट होने के साथ ही काफी रोमांटिक भी हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में…

डलहौजी

डलहौजी को हनीमून कपल्स का पसंदीदा जगह माना जाता है। जहां पर आप प्रकृति के शानदार नजारों के साथ ही अंग्रेजों के जमाने की कलाकारी भी देख सकते हैं। दरअसल, डलहौजी हिल स्टेशन को ब्रिटिश काल में बसाया गया था। इस हिल स्टेशन का नाम भी लॉर्ड डलहौजी के नाम पर रखा गया। यहां पर ब्रिटिश आर्किटेक्चर के शानदार नमूने हैं। जिसे देखने के साथ ही कुदरत के सुंदर नजारों का लुत्फ उठाया जा सकता है

अल्लेप्पी

दक्षिण भारत में हनीमून के लिए अगर सबसे अधिक कोई फेमस डेस्टिनेशन है, तो उसका नाम है ‘अल्लेप्पी’। खूबसूरत समुद्री बीच, झील और रिसोर्ट इस जगह को नवविवाहित जोड़ी के लिए और भी खास बनाते हैं। अल्लेप्पी शहर खूबसूरती के मामले में इतना बेहतरीन पर्यटन स्थल है कि इसके खूबसूरती के चलते इस जगह को ‘पूर्व का वेनिस’ भी कहा जाता है। यहां आप हाउसबोट्स, कुमारकोम पक्षी अभयारण्य, वेम्बनाड झील और पाथिरमानल द्वीप जैसी खूबसूरत जगहों पर सुकून के पल बिता कर अपने पार्टनर के साथ हनीमून को यादगार बना सकती हैं।

गंगटोक

अगर आप पहाड़ों पर शांति की तलाश में है तो पार्टनर के साथ हनीमून के लिए पूर्वोत्तर राज्यों का रुख करें। गंगटोक हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। जहां पर साथ में बैठकर उगते सूरज को देखने के साथ ही झील और प्रकृति के नजारों का आनंद ले सकते हैं। गंगटोक में सर्दियों के दिनों घूमने का आइडिया अच्छा हो सकता है।

मुन्नार

केरल राज्य में स्थित मुन्नार हिल स्टेशन दक्षिण भारत के साथ-साथ इंडिया के बेस्ट विंटर्स हनीमून डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। किसी भी शादी जोड़े के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। रोमांटिक रिसोर्ट, रोमांटिक बीच और चाय के बगान हनीमून ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे। यक़ीनन यहां के सुहाने मौसम आपके प्यार को और भी जंवा बना देंगे। उगते सूरज और डूबते सूरज के नज़ारे किसी भी हनीमून कपल्स के बेहतरीन पल होता है। यहां आप इको पॉइंट,अनामुडी पीक जैसी खूबसूरत जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

कुर्ग

कुर्ग को भारत का स्विट्जरलैंड कहते है। अगर आप हनीमून पर किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं। जहां हाड़ कंपाती ठंड की बजाय सुहावना मौसम हो। तो कुर्ग सबसे बेस्ड डेस्टिनेशन हो सकती है। यहां के शानदार नजारों के साथ ही कॉफी प्लांटेशन और किले देखने के लिए हैं। कर्नाटक के इस छोटे से हिल स्टेशन को सर्दियों के हनीमून के लिए सबसे शानदार जगह मान सकते हैं।

वायनाड

अगर आप हनीमून पर केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो वायनाड उन खूबसूरत जगहों में से एक है जहां आपको जरूर जाना चाहिए। अगर आप दिसंबर के महीने में हनीमून पर जाना चाहते हैं तो वायनाड एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां देखने के लिए कई चीजें हैं जिससे आपको बिल्कुल भी बोरियत का एहसास नहीं होगा। अक्टूबर से लेकर मार्च तक का महीना यहां घूमने के लिए परफेक्ट माना जाता है।

ऊटी

भारत के सबसे मशहूर हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है ऊटी। जहां पर दिसंबर के महीने में घूमने का मजा ही अलग होता है। विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल यहां के माउंटेन बेहद आकर्षक हैं। ऊटी की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को काफी समय से आकर्षित कर रही है। ऊटी दक्षिण भारत के सबसे मशहूर हिल स्टेशन में से एक है। अक्टूबर से लेकर फऱवरी महीने तक ये जगह सैर के लिए परफेक्ट है।

कश्मीर

विंटर्स में इंडिया की बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन में कश्मीर का नाम सबसे ऊपर आता है। “धरती पर स्वर्ग” के रूप में इस लोकप्रिय जगह को आप विंटर्स में बर्फ से ढका हुआ देखेंगे। अगर आप अपने पार्टनर के साथ इंडिया की सबसे बेस्ट हनीमून लोकेशन सर्च कर रहे हैं, तो ये बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर कश्मीर में आप बर्फीली घाटियां देख सकते हैं और कई एडवेंचर स्पोर्ट्स भी कर सकते हैं जैसे गुलमर्ग में स्कीइंग, डल झील पर शिकारा की सवारी, ट्रेकिंग आदि। साथ ही अगर आप कश्मीर जा रहे हैं, तो कश्मीर के खाने का स्वाद भी जरूर चखें।

जैसलमेर

अगर आप हनीमून के साथ ही आर्ट और कल्चर को भी सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो जैसलमेर आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। यहां स्थित शाही किलों में रुकना अपने आप में एक शानदार आइडिया है। दिसंबर का महीना यहां जाने के लिए परफेक्ट माना जाता है। अगर आप रेगिस्तान में हनीमून मनाना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है। कपल्स यहां डेजर्ट सफारी, कैंपिंग, बोनफायर का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही आप यहां शाही किलों में भी स्टे कर सकते हैं।

उदयपुर

वैसे तो लोग राजस्थान में गर्मियों के दिनों में जाने से कतराते हैं, लेकिन सर्दियों के लिए राजस्थान बेहद खूबसूरत जगह है। बात करें अगर हम राजस्थान के उदयपुर की तो ये जगह हनीमूनर्स के लिए एकदम परफेक्ट है। यहां सर्दियों में मौसम काफी शांत और रोमांटिक हो जाता है। इंडिया की ये सबसे अच्छी जगहों में से एक है। जब भी आप यहां घूमने के लिए आएंगे तो यहां का राजपुताना कल्चर आपका मन मोह लेगा। इस डेस्टिनेशन को और यादगार बनाने के लिए आप यहां कई एक्टिविटीज भी कर सकते हैं, जैसे पिछोला लेक से अपने लाइफ पार्टनर के साथ सनसेट के अद्भुत नजारे देख सकते हैं। हॉट एयर बलून राइड एन्जॉय कर सकते हैं। फतेह सागर लेक में स्पीड बोटिंग कर सकते हैं। शिल्पग्राम गांव घूमने जा सकते हैं।

Exit mobile version