• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में न लगाएं ये 5 पौधे, आती है आर्थिक तंगी!

Writer D by Writer D
20/12/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Plants

Plants

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हम सभी घर को सुंदर बनाए रखने लिए पेड़-पौधे (Plants) लगाते हैं। वास्तु के अनुसार, घर में पेड़-पौधे न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि पेड़-पौधे घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह बनाए रखते हैं। मनी प्लांट और तुलसी जैसे पौधे लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में रखने से दुर्भाग्य आता है।

ऐसे पौधों से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इन वास्तु दोषों से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है। घर में पैसों की तंगी आ जाती है। घर के सदस्य कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में किन पांच पौधों (Plants) को नहीं लगाना चाहिए?

कैक्टस या नागफनी

कैक्टस या नागफनी जैसे कांटेदार पौधे (Plants) अक्सर घर में रखे या लगाए जाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इन पौधों को घर में लगाने से मना किया गया है। घर में इन पौधों को लगाने से नकारात्मक उर्जा आती है। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है, इसलिए इन्हें घर में न लगाएं।

पीपल

हिंदू धर्म में पीपल का पेड़ बहुत विशेष माना जाता है। पीपल में देवता वास करते हैं। इसकी पूजा की जाती है, लेकिन घर की चारदीवारी में पीपल का होना शुभ नहीं माना जाता। शास्त्रों के अनुसार, घर में पीपल के उग जाने से कंगाली आती है। घर के आंगन या दीवार पर पीपल का पेड़ उग आए तो उसे पूरे सम्मान के साथ निकालकर दूसरे स्थान पर लगा देना चाहिए।

मेहंदी

मेहंदी का पौधा बालकनी या आंगन में होना आम बात है, लेकिन वास्तु के अनुसार, मेहंदी के पौधे में नकारात्मक शक्तियां वास करती हैं। इसकी महक घर की सुख-शांति को प्रभावित करती है, इसलिए घर की सकारात्मक उर्जा को बचाए रखने के लिए मेहंदी के पौधे को घर से बाहर ही लगाना चाहिए।

बोनसाई

बोनसाई की प्राकृतिक वृद्धि को कृत्रिम रूप से रोक दिया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस पौधे को अपनी ऊंचाई नहीं मिल सकी, वो परिवार की उन्नति में बाधक हो सकता है। इस पौधे को घर में लगाने से कारोबार रुक जाता है। ऐसे में बोनसाई का पौधा घर में न लगाएं।

सूखे पौधे

घर के सूखे हुए पौधों (Plants) पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर में मुरझाए या सूखे पौधे रुकी प्रगति और दुर्भाग्य के प्रतीक माने जाते हैं, इसलिए घर से सूखे और मृत पौधों को तुरंत बाहर निकालना चाहिए।

Tags: AstrologyVastu Tips
Previous Post

मौत के समान होते हैं ये पौधे, घर में कभी न लगाएं

Next Post

इस तरह से न लगाएं पितरों की तस्वीर, आर्थिक परेशानियां नहीं छोड़ती घर

Writer D

Writer D

Related Posts

Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

27/02/2026
Chalk
फैशन/शैली

जिद्दी दाग-धब्बों से मिनटों में पाए छुटकारा, करें इसका इस्तेमाल

27/02/2026
shaving underarms
फैशन/शैली

अंडरआर्म्स शेव करते समय न करें ये काम, बचेंगे कालेपन से

27/02/2026
cutlets
खाना-खजाना

चाय के साथ एन्जॉय करें टेस्टी कटलेट, देखें रेसिपी

27/02/2026
Makeup
Main Slider

ड्राई स्किन पर ऐसे करें मेकअप, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

27/02/2026
Next Post
ancestors

इस तरह से न लगाएं पितरों की तस्वीर, आर्थिक परेशानियां नहीं छोड़ती घर

यह भी पढ़ें

vaccination

कोरोना टीकाकरण में यूपी ने फिर रचा इतिहास, एक दिन में लगे 34 लाख को टीका

27/09/2021
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

मंदिर में महंत पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, 80 हजार की लूट

02/10/2021

सीबीआई की डिमांड पर अंकिता लोखंडे ने लिखा- जिसका हमें इंतजार था वो पल आ गया

06/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version