Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शादी में आ रही हैं परेशानियां, तो गुरुवार को करें ये खास उपाय

Navratri

marriage

ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार (Thursday) का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन गुरु देव बृहस्पति और श्रीहरि भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस खास दिन पर अगर आप कुछ उपाय करें, तो जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। ऐसे में जिन लोगों की शादी (Marriage) में लगातार परेशानियां आ रही हैं, उन्हें आज के दिन कुछ खास उपाय जरूर करने चाहिए। भगवान विष्णु हर मनोकामना पूरी करते हैं और उनकी कृपा से हर परेशानी दूर होती है।

पानी में हल्दी मिलाकर नहाएं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन नहाने के पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें। इसके बाद विधि-विधान से बृहस्पति देव की पूजा करें। 7 गुरुवार तक यह उपाय करने से आपको विवाह (Marriage) संबंधी सभी समस्याओं से राहत मिल जाएगी। ध्यान रखें कि इस दिन तामसिक चीजों का सेवन न करें।

बृहस्पति देव के मंत्रों का करें जाप

केले के पेड़ पर जल में हल्दी मिलाकर अर्पित करें। इसके बाद घी का दीपक जलाएं। साथ ही बृहस्पति देव के मंत्र “ॐ गुरुवे नमः” या “ॐ बृहस्पतये नमः” का 108 बार जाप करें। यह उपाय लगातार 6 गुरुवार तक करें। ऐसा करने से विवाह (Marriage) के योग बनते हैं।

इन चीजों को रखें अपने पास

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी शादी (Marriage) में कोई परेशानी आ रही है, तो गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनने चाहिए। अपने बैग में पीले रंग की वस्तुएं जैसे पीला वस्त्र, हल्दी की गांठ और बृहस्पति यंत्र रखें। यह उपाय कम से कम 11 गुरुवार तक करें, आपको शुभ परिणाम मिलने लगेंगे।

Exit mobile version