• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Writer D by Writer D
28/02/2023
in Business, Main Slider
0
1 March

1 March

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कल से मार्च (March) का महीना शुरू हो जाएगा। ऐसे में हर महीने की शुरुआत के साथ कुछ बदलाव होते हैं। इन बदलावों का असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। सरकार ने फरवरी में कई नियमों (Rules) में बदलाव किया, जिसका सीधा असर मार्च के महीने पर पड़ने वाला है। इसके साथ ही आने वाले महीने में आपको कई परिवर्तन (New Rules from March 1) देखने को मिल सकते हैं। इसमें घरेलू सिलेंडर, बैंक लोन महंगा, ट्रेनों के समय समेत कई नियम शामिल हैं।

ऐसे ही 6 बड़े बदलावों के बारे में हम बता रहे हैं, जिनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Price) से लेकर बैंक लॉकर तक के नियम (Bank Locker Rules) शामिल हैं। आइए जानते हैं मार्च में होने वाले कुछ जरूरी बदलावों के बारे में जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है।

1 मार्च (March) से होने वाले बड़े बदलाव

12 दिन बंद रहेंगे बैंक

मार्च के महीने में होली और नवरात्रि जैसे कई त्योहार पड़ रहे हैं। आरबीआई द्वारा जारी किये कलेंडर के मुताबिक मार्च में 31 दिन में से 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें बैंक की वीकली छुट्टियों के अलावा और भी अवकाश शामिल हैं।

ट्रेनों के टाइम-टेबल बदल सकते हैं

गर्मी का मौसम करीब ही है। ऐसे में गर्मी के कारण रेलवे कई ट्रेनों के टाइम-टेबल में बदलाव कर सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मार्च में नया शेड्यूल जारी हो सकता है।

महंगे हो सकते हैं लोन

हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। जिसके बाद कई बैंकों ने MCLR दरों में इजाफा किया है। जिसका सीधा असर लोन और EMI पर पड़ेगा। लोन पर ब्याज दरें बढ़ सकती हैं। वहीं, कई बैंकों द्वारा निर्धारित की नई दरें 1 मार्च से लागू होने वाली हैं।

सोशल मीडिया से जुड़े बदलाव

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए तीन शिकायत अपीलीय समितियां बनाने का ऐलान किया है। जिसके बाद फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लगाम लगाई जाएगी। 1 मार्च से यह नियम लागू होने वाला है। ऐसे में सोशल मीडिया से जुड़ी शिकायतों का निपटारा 30 दिन में किया जाएगा।

पानी-पानी हो गई Mahindra Scorpio-N, जानिए Sunroof से क्यों हो सकती है लीकेज

LPG-CNG-PNG को तय होंगे दाम

हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस एलपीजी सिलेंडर, पीएनजी और सीएनजी के दाम तय किए जाते हैं। पिछली बार 1 फरवरी को कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के पैसे नहीं बढ़ाए थे। इस बार उम्मीद की जा रही है कि त्योहारों के चलते गैस सिलेंडर के दाम बढ़ सकते हैं। वहीं 1 मार्च से गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में भी बदलाव हो सकता है।

Tags: 1 marchbusiness nesBusiness news in hindirules changed
Previous Post

पानी-पानी हो गई Mahindra Scorpio-N, जानिए Sunroof से क्यों हो सकती है लीकेज

Next Post

मृतक के आधार, पैन और वोटर ID के साथ करें ये जरूरी काम, वरना हो जाएगी दिक्कत

Writer D

Writer D

Related Posts

Alum
Main Slider

फिटकरी से दूर करें जिंदगी की परेशानियां, जानें प्रयोग की विधि

13/11/2025
Lord Vishnu
Main Slider

गुरुवार के दिन करें ये उपाय, दूर होंगी आर्थिक दिक्कतें

13/11/2025
Lord Vishnu
धर्म

गुरुवार को इन उपायों से मिलेगी तरक्की

13/11/2025
Do not do these 4 things at night even by mistake
Main Slider

रात के समय भूल से भी न करें ये काम, जीवन हो जाएगा बर्बाद

13/11/2025
Paneer Makhani
Main Slider

पार्टी में बनाएं ये डिश, इस तरह से बनाएंगे तो भूल जाएंगे होटल का स्वाद

13/11/2025
Next Post
Aadhaar Card

मृतक के आधार, पैन और वोटर ID के साथ करें ये जरूरी काम, वरना हो जाएगी दिक्कत

यह भी पढ़ें

CM Yogi launched Viksit Krishi Sankalp Abhiyan

लैब से लैंड पर जाकर किसानों से संवाद नई क्रांति की शुरुआत करेगाः योगी

29/05/2025
Bomb Blast

अबूझमाड़ मुठभेड़ में शामिल जवानों की वापसी के दौरान हुआ आईईडी विस्फोट

04/07/2024
cm dhami

नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

30/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version