Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

1 दिसंबर से आम आदमी की जिंदगी के बदल जाएंगे ये नियम

Price Reduction

सिलेंडर की रेट

नई दिल्ली| कल यानी 1 दिसंबर 2020 से आम आदमी की जिंदगी से जुड़े कई तरह के नियमों में बदलाव होने वाला है। एक दिसंबर से एलपीजी सिलेंडर यानी रसोई गैस, रेलवे और बैंक के लेनदेन से जुड़े नियम बदलने वाले हैं। दिसंबर से रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के समय में बदलाव होने वाला हैं। एक दिसंबर से एलपीजी सिलेंडर के दाम बदलने वाले हैं।

दिसंबर से बैंकों के पैसों के लेन-देन से जुड़ा नियम बदल सकता है। आरबीआई ने 24 घंटे के लिए आरटीजीएस सुविधा शुरू करने का ऐलान किया था। अभी ये सुविधा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर हफ्ते के सभी कामकाजी दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मिलती है। यानी दिसंबर से आरटीजीएस के माध्यम से चौबीसों घंटे मनी ट्रांसफर कर सकेंगे।

संगीता फोगाट ने लिए बजरंग पूनिया के साथ ‘आठ फेरे’

हर महीने की पहली तारीख को सरकार रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बदलाव करती है। यानी 1 दिसंबर से देशभर में रसोई गैस के दाम बदल जाएंगे। बीते महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।

बीमाधारक 5 साल के बाद प्रीमियम की रकम को 50 फीसदी तक घटा सकते हैं। यानि वह आधी किस्त के साथ भी पॉलिसी जारी रख पाएंगे।

Exit mobile version