Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

low hemoglobin

हीमोग्लोबिन

लाइफस्टाइल डेस्क। स्वस्थ रहने के लिए शरीर में हीमोग्लीबिन का स्तर ठीक रहना चाहिए। हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आमतौर पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी अधिक होती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें शरीर में आयरन और विटामिन बी की कमी होने पर हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने लगता है। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे कि हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से किन गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। साथ ही आपको शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बताने के उपाय भी बताएंगे।

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर एनीमिया की समस्या हो सकती है। आमतौर पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में एनीमिया की समस्या अधिक होती है। एनीमिया खून की कमी के कारण होने वाली बीमारी है। हीमोग्लीबन का स्तर कम होने पर शरीर में खून की कमी होने लगती है।

गर्भवती महिलाओं को हीमोग्लोबिन की कमी होने पर कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गर्भवास्था के दौरान हीमोग्लोबिन की कमी होना खतरनाक होता है। हीमोग्लोबिन की कमी होने पर बच्चे के स्वास्थ्य पर भी विपरित प्रभाव पड़ने लगता है।

हीमोग्लोबिन की कमी होने पर ब्लड प्रेशर नियंत्रण में नहीं रहता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता है, जिस वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

हीमोग्लोबिन की कमी होने पर व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार भी हो सकता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर नर्वस सिस्टम कमजोर हो सकता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से शरीर पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। हीमोग्लोबिन की कमी होने पर शरीर में दर्द और सूजन की समस्या भी हो सकती है।

शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने कके लिए डाइट में आयरन से भरपूर चीजों को शामिल करें। आयरन युक्त चीजों का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाया जा सकता है।

Exit mobile version