Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शाम के नाश्ते के लिए सेहतमंद के साथ टेस्टी हैं ये स्नैक्स

snacks

स्नैक्स

लाइफस्टाइल डेस्क। शाम को लगने वाली भूख के लिए कई बार लोग तला-भुना खाते हैं। जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। क्योंकि रोजाना तेल में तली हुई चीजें मोटापे के साथ ही दिल का मरीज भी बना सकती हैं।

इसलिए जरूरी है कि रोजाना कुछ ऐसा खाया जाए तो सेहत के साथ ही स्वाद में भी भरपूर हो। साथ ही उससे पेट भी भर जाए। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ खास टी टाइम स्नैक्स जो हर किसी की पहली पसंद बन सकते हैं।

डीप फ्राइड चीजों से बेहतर है कि आप उन्हें बेक कर लें। रागी, बाजरा, मक्का की बनी चकली डीप फ्राई करने की जगह बेक करके बनाएं। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद भी होंगी। आप चाहें तो इनकी चकली या चिप्स बनाकर खा सकती हैं।

चावल या सूजी की जगह ओट्स की इडली बनाकर खाएं और खिलाएं। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा न के बराबर और प्रोटीन की सबसे ज्यादा मात्रा होती है। इस इडली का स्वाद आप नारियल की चटनी और सांभर के साथ बढ़ा सकते हैं।

शाम को गर्मी के दिनों में स्मूदी पीना भी सेहत के लिए अच्छा होता है। इसे बनाने के लिए दही के साथ चीनी और साथ में कुछ बेरी और अलसी के बीज लें। अब इन्हें डालकर मिक्सी में पीस लें। शरीर में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पहुंच जाएगी।

शाम के नाश्ते में आप कई सारे अंकुरित अनाज को मिलाकर चाट बना सकती हैं। जिसमें चने, मूंग के साथ मूंगफली और सोयाबीन को भी शामिल करिए। इसमें चाट के रूप में बनाकर चटपटा खाने की क्रेविंग को भी दूर कर सकेंगी और ये सेहतमंद भी होगा।

Exit mobile version