Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राजीव कपूर की प्रेयर मीट में शामिल हुए रणबीर-आलिया, सैफ अली खान समेत ये सितारें

rajeev kapoor

rajeev kapoor prayer meet

दिगग्ज एक्टर और फिल्ममेकर राजीव कपूर का 9 फरवरी को निधन हो गया था। शुक्रवार को राजीव कपूर के चैंबूर वाले घर पर उनके लिए प्रेयर मीट रखी गई, जिसमें कपूर परिवार और कई सेलेब्स शामिल हुए। राजीव कपूर की प्रेयर मीट में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, नीतू कपूर, अर्जुन कपूर, रिद्धिमा साहनी, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा में पहुंचे। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें ये सितारे राजीव कपूर के घर के बाहर नजर आ रहे हैं।

इससे पहले नीतू ने एक पोस्ट शेयर कर राजीव कपूर का चौथा न होने की बात लिखी थी। करीना कपूर खान ने भी यही पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने राजीव कपूर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”1962-2021, महामारी को देखते हुए दिवंगत एक्टर राजीव कपूर का चौथा नहीं किया जाएगा। यह सावधानियां बरतने के चलते तय किया गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। पूरा राज कपूर परिवार शोक में है।”

राजीव कपूर दिवंगत फिल्ममेकर राज कपूर के बेटे थे। वह भाई और बहनों में भाइयों में सबसे छोटे थे। इससे पहले कपूर परिवार ने पिछले साल अप्रैल में ऋषि कपूर को खोया था। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में बेटी रिद्धिमा शामिल नहीं हो पाई थीं।

सनी लियोनी की वेब सीरीज के सेट पर गुंडों का हंगामा, जानें पूरा मामला

बताते चलें कि दम तोड़ने से पहले राजीव कपूर ने अपने स्कूल के दोस्त, राजीव खन्ना से बात की थी। बेटी के बारे में खुशखबरी सुनने के बाद राजीव कपूर ने उन्हें कॉल की थी। ईटाइम्स को सूत्र ने बताया कि इन लोगों का एक व्हॉट्सऐप ग्रुप था, जिसमें ये सभी लोग एक-दूसरे के टच में रहते थे। व्हॉट्सऐप ग्रुप काफी एक्टिव रहता था। सोमवार को ही राजीव खन्ना ने अपनी बेटी की खुशखबरी सभी को दी थी। उनके नए काम के बारे में बताया था। राजीव कपूर इतने खुश थे कि एक रात पहले उन्होंने राजीव खन्ना को फोन कर बधाई दी थी।

राजीव कपूर को उनकी फिल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए जाना जाता है, जो सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। कई सालों बाद वह आशुतोष गोवारिकर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म तुलसीदास जूनियर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे थे, लेकिन इसकी रिलीज से पहले ही राजीव कपूर दुनिया छोड़कर चले गए। इस फिल्म का निर्देशन मृदुल ने किया है।

Exit mobile version