Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना से बचाव के लिए फायदेमंद है यह चीजें, Vitamin E को करें डाइट में शामिल

Vitamin E

लाइफस्टाइल डेस्क। विटामिन ई की कमी की वजह से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विटामिन ई वसा में घुलनशील एक विटामिन है। विटामिन ई एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है। विटामिन ई इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाए रखने में भी सहायक होता है।

मांसपेशियों में कमजोरी, आंखों की समस्याएं, पाचन तंत्र का कमजोर होना, आदि विटामिन ई की कमी के प्रमुख लक्षण हैं। विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

अच्छी फिटनेस के बाद भी बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा, जानें इससे बचने के उपाय

विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में सूरजमुखी के बीजों को शामिल करें। सूरजमुखी के बीज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। सूरजमुखी के बीजों में विटामिन ई, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन बी1, सेलेनियम और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होते हैं। रोजाना ब्रेकफास्ट में सूरजमुखी के बीजों का सेवन काफी फायदेमंद होता है।

शरीर में विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में बादाम को शामिल करें। बादाम का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना बादाम का सेवन करें।

डायरिया की परेशानी से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, चुटकी में मिलेगा आराम

पाइन नट्स में भी विटामिन ई काफी मात्रा में पाया जाता है। रोजाना पाइन नट्स का सेवन करने से आप शरीर में विटामिन ई की कमी को पूरा कर सकते हैं।

एवोकाडो में विटामिन ई काफी मात्रा में पाया जाता है। रोजाना एवोकाडो का सेवन करने से विटामिन ई की कमी को पूरा किया जा सकता है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन ई की कमी है, उन्हें रोजाना एवोकाडो का सेवन करना चाहिए।

Exit mobile version