Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, घिर जाएंगे आर्थिक तंगी से

Bed

Bed

आपके घर की बरकत और घरवालों की सेहत का सीधा संबंध घर के वास्तु से होता हैं। जी हां, वास्तु में कई नियम बताए गए हैं जो घर में रखी जाने वाली चीजों से भी जुड़े है। गलत स्थान पर रखी चीजों से वास्तुदोष उत्पन्न होता हैं और नकारात्मकता का संचार होता हैं। इसी में कई लोगों की आदत होती हैं अपने पलंग (Bed) के नीचे कुछ चीजों को रखने की जिनकी वजह से घर में आर्थिक तंगी आती हैं और घरवालों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता हैं। इन चीजों के बारे में जानकर इन्हें पलंग के नीचे से हटाने में ही भलाई हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में…

इलेक्ट्रॉनिक सामान

अगर आपने अपने बेड (Bed) के नीचे इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हैं तो उसे तुरंत वहां से हटा दें। वास्तु अनुसार, इससे वास्तुदोष पैदा होता है। इससे घर के सदस्यों की मानसिक सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

कपड़ों की गठरी

बहुत से लोग बॉक्स वाले बेड (Bed) में फटे-पुराने कपड़ों की गठरी बनाकर रख देते हैं। मगर वास्तु अनुसार, ऐसा करना अशुभ होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। इसके अलावा घर में तनाव, परेशनियां व आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

जंग लगे लोहे

बेड के नीचे कभी भी जंग लगे लोहे को नहीं रखना चाहिए। इससे घर में वास्तुदोष पैदा हो सकता है। इसके साथ ही आर्थिक समस्या झेलनी पड़ सकती है।

झाड़ू

अगर आप पलंक के नीचे झाड़ू रखथी हैं तो अपनी इस आदत को सुधार लें। वास्तु अनुसार, इससे मन और दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा सेहत व पैसों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

प्लास्टिक की चीजें

पलंग के नीचे प्लास्टिक की चीजें रखने से वास्तुदोष उत्पन्न हो सकता है।

जूते-चप्पल, शीशा और तेल

कई लोग जूते-चप्पल संभालने के लिए उसे बेड के नीचे रख देते हैं। मगर ऐसा करने से कमरे व घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही शीशा और तेल पलंग के नीचे रखना वास्तु अनुसार अशुभ माना जाता है। ऐसे में इन चीजों को कभी भी पलंग के नीचे नहीं रखना चाहिए।

Exit mobile version