Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं ये चीजें, तो इसे शामिल करें अपनी डाइट में

diet

diet

लाइफ़स्टाइल डेस्क। शरीर को स्वस्थ रखने में विटामिन्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विटामिन की कमी से शरीर में कई तरह की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। खासतौर से बढ़ती उम्र के लिए कुछ खास विटामिन्स और जरूरी हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इन विटामिन्स के बारे में।

विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत धूप को माना जाता है। विटामिन डी मांसपेशियों, तंत्रिकाओं और इम्यून सिस्टम को सही तरीके से काम करने में काफी मदद करता है। इसके अलावा वसायुक्त मछली जैसे सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन विटामिन डी-का अच्छा स्रोत हैं।

शरीर के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। 50 वर्ष से अधिक महिलाओं और 70 साल से अधिक पुरुषों को वयस्कों की तुलना में लगभग 20 फीसदी से अधिक कैल्शियम लेना चाहिए। इसके लिए अपने डाइट में दूध, दही और पनीर शामिल करें।

विटामिन B12 खून और तंत्रिका कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। ये विटामिन मांस, मछली, अंडे और डेयरी जैसे खाद्य पदार्थों में मिलता है। अपने डाइट में विटामिन B12 युक्त भोजन जरूर शामिल करें।

Exit mobile version