Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बेडरूम से बाहर कर दें ये चीजें, बनती हैं झगड़े का कारण

Bedroom

Bedroom

घर में वास्तु नियमों के पालन करने से सुख समृद्धि बनी रहती है। जीवन में सफलता सीढ़ियां चढ़ने के लिए घर परिवार में सुख शांति का बना रहना आवश्यक है। वास्तु शास्त्र में कुछ आवश्यक उपाय बताए गए है जिसका प्रयोग करने से घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मकता दूर हो जाती है।  घर का बेडरूम (Bedroom) वास्तु शास्त्र के अनुसार, काफी अहम स्थान है। यहां नियमों का पालन न करने पर दाम्पत्य जीवन पर बुरा असर पड़ता है। आइये जानते है वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम (Bedroom) वास्तु को कैसे ठीक करना है।

कलह दूर होती है

बेडरूम (Bedroom)  का वास्तु दोष दूर करने में भी कपूर आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले आप कपूर को गाय के घी में डुबोकर किसी पीतल के बर्तन में जलाएं। ऐसा करने से बेडरूम में शांति बनी रहती है और कलह दूर होती है।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम (Bedroom) में बेड के सिरहाने पर गलती से भी पानी या तेल की बोतल नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना गया है और कहते हैं कि इसकी वजह से आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तकिए के नीचे पर्स भी नहीं रखना चाहिए

इसके अलावा वास्तु के अनुसार कभी भी सिरहाने या तकिए के नीचे पर्स भी नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि इसकी वजह से लोगों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपकी यह गलती भविष्य में आपको पैसों की तंगी के साथ रहने को मजबूर कर सकती है।

Exit mobile version