• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुबह उठते ही किए गए ये काम बनते हैं दुर्भाग्य का कारण

Writer D by Writer D
05/08/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Wake Up

Wake Up

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुबह-सुबह (Morning) का समय शुभता और सौभाग्य का माना जाता हैं जिसमें ब्रह्म मुहूर्त में उठकर व्यक्ति अपने जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन कर सकता हैं। सुबह की शुभ शुरुआत से पूरा दिन अच्छा गुजरता हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि कई लोगों की सुबह शुभ होने के बावजूद उनका दिन खराब निकलता हैं जिसका कारण हो सकते हैं सुबह के दौरान किए गए कुछ गलत काम।

जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह (Morning) उठते ही किए गए कुछ काम जीवन में दुर्भाग्य (Bad Luck) का कारण बनते हैं और आपके महत्वपूर्ण काम को सिद्ध नहीं होने देते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सुबह के समय करने से आपका पूरा दिन बुरा गुजर सकता है।

तो आइये जानते हैं उन कामों के बारे में जो सुबह (Morning) उठते ही नहीं करने चाहिए…

ना करें लड़ाई-झगड़ा

सुबह उठते ही किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए, नहीं तो उसका तनाव पूरे दिन आपके मन में बना रहता है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी न सिर्फ सुबह बल्कि पूरा दिन शुभ जाए तो आप प्रात:काल स्वयं भी खुश रहें और दूसरों को भी खुश करने की कोशिश करें। भूलकर भी किसी से अमर्यादित व्यवहार न करें और न ही किसी से झूठ बोलें। प्रात:काल अधिक से अधिक मौन और ईश्वर का ध्यान करने का प्रयास करें।

ना देखें आईना

अधिकतर लोगों की आदत होती है की वह सबसे पहले उठते ही आईने देखते हैं, लेकिन हमें ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब हम सुबह उठते हैं तो हमारे शरीर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है। इसका सबसे ज्यादा असर हमारे चेहरे पर ही होता है। यदि हम उठते ही आईना देखेंगे तो वह ऊर्जा हमारे अंदर फिर से प्रवेश कर जाएगी। इसलिए सुबह उठते ही सबसे पहले मुंह धोए और फिर आईना देखें।

ना देखें जूठे बर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही जूठे बर्तन देखना बड़ा दोष माना गया है। जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। किचन से जुड़े इस दोष का दुष्प्रभाव आप पर न पड़ने पाए, इसके लिए रात को ही बर्तन को धोकर करीने से किचन लगा देना चाहिए।

ना देखें परछाई

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही हमें अपनी या किसी और की परछाई नहीं देखने चाहिए। अगर सुबह उठते ही आप सूर्य के दर्शन करने के लिए निकले हैं और पश्चिम दिशा में आ अपनी परछाई देख लेते है जबकि सूर्य पूरब से निकलता है। तो इसे वास्तु के अनुसार ठीक नहीं माना गया है। वास्तु के मुताबिक ये राहु का संकेत कहा जाता है।

ना देखे बंद घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही कभी भी बंद घड़ी को नहीं देखना चाहिए। दरअसल, घड़ी का चलते रहना ही शुभ माना जाता है। बंद घड़ी बुरा समय का संकेत देती है। अगर आप सुबह उठते ही बंद घड़ी देखते हैं तो हो सकता है आपका किसी से झगड़ा हो जाए और आपका पूरा दिन खराब हो जाए।

न देखें हिंसक जानवरों की तस्वीर

अधिकतर घरों में जानवरों की तस्वीर देखने को मिलती है। लेकिन, सुबह उठते ही ऐसी तस्वीरें बिल्कुल भी न देखें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ऐसी तस्वीरें देखने से हो सकता है की आपका पूरा दिन विवाद सुलझाने में ही निकल जाए।

ना करें बासी भोजन या फिर नशे का सेवन

सुबह उठकर भूलकर भी बासी भोजन या फिर नशे आदि से जुड़ी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। सुख-सौभाग्य की कामना करने वालों को प्रात:काल कुछ भी ग्रहण करने से पहले गाय, कुत्ते और पक्षियों आदि के लिए भोजन अवश्य निकालना चाहिए।

Tags: morning vastuVastu TipsVastu Tips In Hindi
Previous Post

ऑफिस में रखें ये मूर्ति, हर काम में मिलेगी सफलता

Next Post

जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार को करें इस स्तोत्र का पाठ

Writer D

Writer D

Related Posts

Shifting tips
फैशन/शैली

नए घर में शिफ्टिंग करना होगा आसान, बस फॉलो करें ये टिप्स

29/09/2025
reuse of old clothes
फैशन/शैली

पुराने कपड़ों की मदद से अपने घर को दें नया लुक, यहाँ से लें आइडिया

29/09/2025
Arbi Fry
खाना-खजाना

नवरात्रि व्रत में खाने के लिए बनाएं अरबी फ्राई, फलाहार थाली का बढ़ जाएगा जायका

29/09/2025
aloo-paneer koftas
खाना-खजाना

नवरात्रि के भोजन में बनाए स्वादिष्ट आलू-पनीर के कोफ्ते

29/09/2025
Kaner
धर्म

कनेर का पौधा इस दिशा में लगाएं, घर में होगा सुख-समृद्धि और संपन्नता का आगमन

29/09/2025
Next Post
Bada Mangal

जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार को करें इस स्तोत्र का पाठ

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

संविधान के रक्षकों और भक्षकों का युद्ध है लोकसभा चुनाव: अखिलेश

09/05/2024
राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी

राजीव गांधी हत्या की दोषी नलिनी श्रीहरन ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश

21/07/2020
हिमाचल के डॉक्टर व उनकी पत्नी संक्रमित

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद हिमाचल के डॉक्टर व उनकी पत्नी संक्रमित

16/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version