Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

माघ माह में न खरीदें ये चीजें, वरना दरिद्रता से जाएंगे घिर

Magh Month

Magh Month

हर साल माघ मास (Magh Month) की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस साल माघ महीना 26 जनवरी 2024 से शुरू हुआ है। इसका समापन 24 फरवरी माघ पूर्णिमा के दिन होगा। यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान कई बड़े त्योहार भी मनाए जाते हैं। इसके अलावा भी इस महीने के लिए कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन जरूर करना चाहिए।

माघ माह (Magh Month) में न खरीदें ये चीजें

माघ महीने में कुछ चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि माघ महीने में सिक्के, चांदी के बर्तन और पीतल के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। इस महीने में मूली, शराब, मांस आदि का भी सेवन नहीं करना चाहिए। जो लोग इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, उन्हें दरिद्रता का सामना करना पड़ता है।

माघ मास (Magh Month) का महत्व

माघ माह को स्नान, दान आदि आध्यात्मिक कार्यों के लिए विशेष माना जाता है। पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक माघ स्नान किया जाता है। अगर इस दौरान पवित्र नदियों में स्नान किया जाए, तो भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सुख-समृद्धि और मोक्ष भी मिलता है। यह महीना श्री हरि विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है।

इन मंत्रों का करें जाप

हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे

हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:

ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम्। लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम् वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥

Exit mobile version