Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आषाढ़ माह में इन वस्तुओं का करना चाहिए दान, भगवान विष्णु की प्राप्त होगी कृपा

Ashad Maas

हिंदू धर्म में प्रत्येक माह का विशेष महत्व है। इसी कड़ी में आषाढ़ माह (Ashad Maas) भी धार्मिक दृष्टिकोण से शुभ फलदायी माना गया है। यह माह भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्‍यता है कि आषाढ़ माह में भगवान विष्णु और मां लक्ष्‍मी की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है, साथ ही आर्थिक समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। इसके साथ ही इस माह में दान का भी विशेष महत्व है, जिससे परिवार में सुख-समृद्धि आती है। आपको यहां बताते हैं, आषाढ़ माह (Ashad Maas) में किन वस्तुओं का दान करना चाहिए।

वस्त्र

आषाढ़ माह (Ashad Maas) में वस्त्र का दान करना शुभ माना गया है। मान्‍यता है कि वस्त्रों के दान से पुण्य फल में वृद्धि होती है और दरिद्रता का नाश होता है। हालांकि वस्त्र दान करते समय इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि ये कहीं से कटे-फटे न हों।

अन्न

आषाढ़ मास (Ashad Maas) में अन्न का दान करने से यश की प्राप्ति होती है। मान्‍यता है कि अन्न दान से व्यक्ति के घर में अन्न का भंडार भरा रहता है और पैसों की भी कमी नहीं होती। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी मिलता है।

काले तिल

आषाढ़ माह (Ashad Maas) में काले तिल के दान से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही सभी मनोकामना भी पूर्ण होती है।

Exit mobile version