Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दोमुंहे बालों की समस्या पर ट्राई करें

Split Ends

split ends hair

खराब लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर सेहत पर पड़ता है। हम जो भी खाते हैं वो ना केवल हमारे शरीर को लगता है बल्कि उसका असर चेहरे की स्किन और बालों पर भी पड़ता है। रही सही कसर प्रदूषण पूरी कर देता है जिसकी वजह से दोमुंहे बाल (Split Hair)  हो जाते हैं। दोमुंहे बाल ना केवल बालों की ग्रोथ रोक देते हैं बल्कि बालों को धीरे धीरे खराब भी कर देते हैं। अगर आप भी दोमुंहे बालों से परेशान हैं तो हम आपको इसका देसी नुस्खा बताते हैं।

जानें क्या है दोमुंहे बालों (Split Hair) से छुटकारा पाने का नुस्खा…

शहद है असरदार

दोमुंहे बालों की समस्या से शहद आपको निजात दिला सकता है। शहद स्किन के लिए तो अच्छा होता है साथ ही ये बालों के लिए भी गुणकारी होता है। इसके लिए बस आप शहद में गुलाबजल को मिलाएं। इस मिश्रण को दोमुंहे बालों पर लगाएं। ऐसा करने से आपको दोमुंहे बालों से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।

बादाम का तेल

बादाम के तेल में विटामिन ई मौजूद होता है। इसके अलावा मिनरल्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होता है। दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए बस आप आधे ऐवोकाडो में एक चम्मच बादाम का तेल मिलाएं। इस हेयर मास्क को बालों पर लगाएं। खासतौर पर दोमुंहे बालों पर। इसके साथ ही इस मिश्रण से स्कैल्प पर मसाज करें। कुछ देर तक बालों पर इसे लगा रहने दें और फिर शैम्पू से धो लें। ऐसा करने से दोमुंहे बाल ठीक हो जाते हैं।

मॉश्चराइज करना जरूरी

दोमुंहे बाल होने पर बालों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इस बात का ख्याल रखें कि बालों को धोने से पहले नारियल का तेल लगाएं। नारियल का तेल को बालों पर कम से कम एक घंटे तक लगा रहने दें। नारियल का तेल बालों को मॉश्चराइज करेगा। इसके साथ ही बालों को डमैज होने से बचाएगा।

Exit mobile version