Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टीवी के इन सितारों ने फादर्स डे पर मिस किया अपने पिता को…

These TV stars missed their father on Father's Day

These TV stars missed their father on Father's Day

आज देशभर में फादर्स डे मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर अपने पिता की फोटो शेयर कर उन्हें विश कर रहे हैं। वहीं, कई सेलेब्स ने बीते एक साल में कोरोना या अन्य कारण से अपने पिता को खो दिया है। लिस्ट में सबसे पहला नाम है बाबिल खान। बता दे बाबिल खान के पिता और एक्टर इरफान खान का पिछले साल 29 अप्रैल को कैंसर के कारण निधन हो गया था। इरफान खान को कोलेन इंफेक्शन भी हुआ था। लिस्ट में अगला नाम रणबीर कपूर का है। रणबीर के पिता और वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को कैंसर के कारण निधन हो गया था। ऋषि कपूर एक साल से कैंसर से जूझ रहे थीं। उनका अमेरिका में इलाज चल रहा था।

बिग बॉस सीजन 5 की विनर गौहर खान के पिता अहमद खान का 5 मार्च 2021 में निधन हो गया। गौहर के पिता एक हफ्ते से अस्पताल में थे। गौहर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने पिता की हेल्थ से जुड़ी अपडेट शेयर करती थी। बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट हिना खान के पिता असलम खान का भी कुछ वक्त पहले निधन हो गया था। हिना खान के पिता का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था।

अला वैकुंठपुरमलो का रीमेक बनने के लिए तैयार हैं एकता कपूर..

वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट संभावना सेठ के पिता का कोरोना के कारण निधन हो गया था। संभावना सेठ का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। संभावना ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया था। बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट गौरव चोपड़ा के पिता का बीते साल कोरोना के कारण निधन हो गया था। इसके अलावा यूट्यूबर भुवन बम के माता-पिता का भी कोरोना के कारण निधन हो गया था।

 

Exit mobile version