Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मेट्रोमोनियल वेबसाइट से संपर्क कर फ्लैट पर बुलाकर करते थे ये गंदा काम

honey trap

accused woman arrested

लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला को पुलिस ने उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी महिला के पति का दोस्त है। दोनों की पहचान ग्रेटर नोएडा की गौड़ सिटी-2 निवासी शिवानी और मोदी नगर निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है।

आरोपियों ने मुंबई के एक बैंक प्रबंधक को हनी ट्रैप में फंसाकर 5 लाख रुपये वसूलने का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। इस मामले में महिला का भाई फरार है।

एसीपी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुंबई के एक बैंक प्रबंधक ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक प्रबंधक ने  एक वैवाहिक वेबसाइट पर शादी के लिए विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखकर शिवानी ने उससे संपर्क किया और विवाह की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे।

कुछ दिन पहले प्रबंधक एक कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली आया था। महिला ने उसे जिद कर अपने फ्लैट पर बुला लिया। इसके बाद उसे हनी ट्रैप में फंसाकर पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले में केस दर्ज कर लिया। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिता चौहान की टीम ने मामले की जांच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर की पत्नी 30 दिन से लापता, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

पुलिस के मुताबिक महिला कुछ समय पहले ही ग्रेनो वेस्ट में रहने आई थी। इससे पहले वह गाजियाबाद में रहती थी। यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि गाजियाबाद में भी तो इसी तरह से आरोपियों ने किसी और को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूली तो नहीं की।

मोबाइल से मिले अश्लील वीडियो

पुलिस के मुताबिक, शिवानी का पति शिवम प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। आरोपी अमित शिवम का दोस्त था और उसका घर आना जाना था। चार साल पहले शिवम की मौत हो गई।  इसके बाद शिवानी और अमित के बीच निकटता बढ़ गई। इसके बाद दोनों ने मिलकर हनी ट्रैप की साजिश रची और इसमें शिवानी के भाई को भी शामिल कर लिया। आरोपी अमित के मोबाइल से पुलिस ने अश्लील वीडियो भी बरामद की हैं।

Exit mobile version