Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रलोभन देकर लोगों से इंवेस्ट कराते थे मोटी रकम, 200 करोड़ की कर चुके हैं ठगी

arrested

arrested

लखनऊ। विभूतिखण्ड पुलिस ने जालसाजी के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित भोलेभाले लोगों से धोखाधड़ी कर उनका पैसा मीडिया हाउस, जमीन की खरीद-फरोस्त में लगवाते थे। आरोपितों के खिलाफ उनके जाल में फंसे पीडि़त ने मुकदमा दर्ज कराया था।

मोती की खेती, मीडिया हाउस, जमीन की खरीद फरोस्त करने का देते थे झांसा

थाना प्रभारी विभूतिखण्ड ने बताया कि जालसाजी के आरोप में आरोपित वांछित चल रहे थे। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपितों को इलाके से ही गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम बलदेवी माहोल रोड मथुरा निवासी विकास शर्मा और शास्त्रीनगर मथुरा निवासी हेमन्त यादव बताया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित रियल स्टेट और मीडिया हाउस का काम करते हैं।

भोलेभाले लोगों को मीडिया हाउस और जमीन की खरीद-फरोस्त में पैसा लगाकर आर्थिक लाभ कमाने का लालच देते थे। इसके अतिरिक्त आरोपित लोगों को मोती की खेती और अपना प्रोडक्ट स्वंय बनाकर धन अर्जित करने की सलाह देते थे। आरोपितों के खिलाफ विभूतिखण्ड के रहने वाले एक  पीडि़त ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपितों के खिलाफ जालसाजी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

करीब 2 सौ करोड़ की कर चुके हैं ठगी

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित शातिर किस्म के हैं। उन्होंने देश के विभिन्न प्रदेशों में अपनी ब्रांच खोली थी। जहां लोगों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ का झांसा देकर उन्हें अपने जाल में फंसाया था। आरोपित लोगों के साथ जालसाजी कर भाग निकलते थे और किसी अन्य प्रदेश में अपनी ब्रांच खोल लेते थे। आरोपित अब तक पूरे देश में करीब 2 सौ करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं।

Exit mobile version