• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वे औरंगजेब की याद में म्यूजियम बना रहे थे और हम शिवाजी की स्मृतियों को संजो रहे हैं: योगी

Writer D by Writer D
25/07/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में आगरा में औरंगजेब की याद में मुगल म्यूजियम बनाया जा रहा था जबकि उनकी सरकार उसी जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर भव्य म्यूजियम बनाकर उनकी स्मृतियों को सहेज रही है।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि हमारा संबंध मुगल आक्रांताओं से नहीं हो सकता है। यही वजह है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणा से केन्द्र सरकार ने भारतीय नौसेना का चिन्ह वही बनाया है जो छत्रपति शिवाजी महाराज का था।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को आयोजित हिंदी स्वराज स्थापना के 350वें वर्ष पर छत्रपति शिवाजी के कृतित्व व व्यक्तित्व व्याख्यान माला को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कहा “ याद रखना छत्रपति शिवाजी महाराज के पीछे भी दो दिव्य दृष्टि थी। पहली माता जीजाबाई की और दूसरे समर्थ गुरु रामदास की थी। योग्य गुरु मिला तो शिवाजी महाराज मुगलों के छक्के छुड़ाते रहे। उन्होंने विदेशी हुकूमत की चूलें हिलाने का काम किया। छत्रपति शिवाजी महाराज ने यह संदेश दिया था कि जो जिस भाषा में समझे उसको उसी भाषा में जवाब दिया जाए।”

CM Yogi said - The previous government was building a Mughal museum in memory of Aurangzeb

उन्होने (CM Yogi) कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का उत्तर प्रदेश से संबंध दो दृष्टि में बहुत मायने रखता है। पहला उनके राज्याभिषेक के लिए गए पुरोहित गंगा भट्ट थे, जो काशी से थे। दूसरा छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य को लेकर कानपुर में जन्म लेने महाकवि भूषण द्वारा रचे गए पद्य हैं।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज के भारत का मानचित्र राजनीतिक भारत का मानचित्र है। लेकिन हजारों वर्ष पहले दुनिया के अंदर एक वृहत्तर सांस्कृतिक भारत था, जिसे हमारे शास्त्रों ने मान्यता दी थी। वह आज भी हम सबका ध्यान आकर्षित करता है। सीएम योगी ने कहा कि जब किसी व्यक्ति का दृष्टिकोण राजनीतिक हो जाता हो तो वह अपनी संस्कृति को समझने में अक्सर भूल कर जाता है।

योगीराज में ‘घूंघट’ से निकलकर गांव की सूरत बदल रहीं महिला ग्राम प्रधान

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश जोशी जी, क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, प्रांत प्रचारक कौशल जी, सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकांत जी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, समाजसेवी राजेश सिंह, दिव्य सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम और संयोजक संजय चतुर्वेदी मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

योगीराज में ‘घूंघट’ से निकलकर गांव की सूरत बदल रहीं महिला ग्राम प्रधान

Next Post

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, अब इतने बजे हो जाएगी छुट्टी

Writer D

Writer D

Related Posts

The most attractive aspect of UPITS is the food court.
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ‘यूपी का स्वाद’ बेमिसाल, जायकों के संग उमड़ी भीड़

28/09/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आत्मनिर्भर पंचायतों से ही साकार होगी विकसित यूपी की परिकल्पना: मुख्यमंत्री

28/09/2025
UP Singh
उत्तर प्रदेश

पंचतत्व में विलीन हुए प्रो. यूपी सिंह, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

28/09/2025
68,000 KGBV girls came on stage together
Main Slider

एक साथ मंच पर उतरीं KGBV की 68,000 बालिकाएं, सामाजिक बुराइयों पर करारा प्रहार

28/09/2025
Encounter
Main Slider

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर, एक लाख का था इनामी

28/09/2025
Next Post
School

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, अब इतने बजे हो जाएगी छुट्टी

यह भी पढ़ें

पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, डीजल 25 पैसे हुआ महंगा

28/09/2021
महिला बनी मर्द

30 साल की शादीशुदा महिला के पेट में हुआ दर्द, डॉक्टरों ने चेक किया तो पता चला वो तो मर्द है

14/08/2020
Bigg Boss contestant did a fantastic job, keeping the promise of Gauhar

गौहर का वादा निभाते हुए बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट ने किया शानदार काम

25/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version