Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुलिस हिरासत से भागा चोर गिरफ्तार

Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के आदर्श थाना मऊ दरवाजा की हवालात से पुलिस को चकमा देकर फरार शातिर चोर को गुरूवार को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि जिले के आदर्श थाना मऊदरवाजा में, चोरी के एक मामले में, हवालात में बंद शातिर चोर सुदीप सैनी बुधवार सुबह शौच के लिए बाहर निकलते ही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि थाने के इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने अपने दल बल के साथ 24 घंटे के अंदर विभिन्न स्थानों पर दविश दी। गुरुवार सुबह करीब 9:45 बजे थाना क्षेत्र के गुड़गांव देवी मंदिरसे रेल लाइन कीओर जाने वाले रेलवे अंडर के पास शातिर चोर सुदीप सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए चोर से सोने चांदी के कीमती आभूषण, मोबाइल ,एक साइकिल तथा 1960 रुपए नकदी आदि सामान बरामद किए गए।

Exit mobile version