• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

Writer D by Writer D
08/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
robbery

robbery

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में बेखौफ चोरों ने रविवार रात मकान मालिक की गैर मौजूदगी में एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमत के गहने और हजारों रुपए की नकदी पार कर दी। सोमवार सुबह जानकारी होने पर पीडि़त ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। फिलहाल इस मामले में देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी।

वहीं बंथरा इलाके में रविवार रात चोरों ने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर की बैटरी पार कर दी। सरोजनीनगर के दरोगा खेड़ा स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी प्रेम सिंह परिवार सहित घर में रहकर पास में ही बुटीक चलाता है। प्रेम के मुताबिक रविवार देर शाम करीब 8.30 बजे वह अपने परिवार सहित एलडीए कॉलोनी स्थित अपनी ससुराल गया था।

सोमवार सुबह जब वह वापस लौटा तो मकान के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। मकान के अंदर सभी कमरों के ताले टूटे होने के साथ ही अलमारी व संदूको के भी ताले टूटे मिले और सारा सामान बिखरा पड़ा था। प्रेम ने छानबीन की तो अलमारी और संदूक में रखे करीब 1 लाख रुपए रुपए से अधिक कीमत के गहने और 11 हजार रुपए गायब मिले। उसने आनन-फानन घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई।

दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज करा महिला ने लगाई फांसी, घरेलू विवाद से थी क्षुब्ध

फिलहाल पुलिस चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं देर शाम तक पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। उधर बंथरा के नारायनपुर निवासी किसान लाल बहादुर के मुताबिक उसका ट्रैक्टर रोज की तरह रविवार रात भी घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था। तभी चोरों ने ट्रैक्टर की बैटरी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह जानकारी होने पर लाल बहादुर ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज करा महिला ने लगाई फांसी, घरेलू विवाद से थी क्षुब्ध

Next Post

आठवीं की छात्रा के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई, परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

Writer D

Writer D

Related Posts

Lord Shiv
धर्म

सपने में भोलेनाथ से जुड़ी इन चीजों के दिखने का हैं अपना महत्व, जानें इसके बारे में

22/09/2025
CM Dhami flagged off the Adi Kailash Parikrama Run
Main Slider

CM धामी ने आदि कैलाश परिक्रमा किया रन का फ्लैग ऑफ़, LOGO का किया अनावरण

21/09/2025
CM Dhami
Main Slider

युवाओं में ऊर्जा, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है ‘नमो युवा रन’: सीएम धामी

21/09/2025
Sabudana Khichdi
Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

21/09/2025
Sarva Pitru Amavasya
धर्म

तुलसी का पौधा बार-बार सूख जाता है, तो ये वजह हो सकती है जिम्मेदार

21/09/2025
Next Post
Lucknow Police Commissioner DK Thakur,

आठवीं की छात्रा के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई, परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

यह भी पढ़ें

Pitru Paksha

Pitru Paksha: मृत्यु की याद नहीं तिथि, तो इस दिन करें प्रियजन का श्राद्ध

30/09/2023

RNESL ने 1,100 करोड़ में स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर में 40 फीसदी हिस्सेदारी ली

10/10/2021
smugglers Arrested

1 करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

29/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version