Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चोरों ने किसान के घर से नगदी समेत एक लाख के गहने उड़ाए

steal

Steal

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चोरों (Thieves) ने किसान के घर में धावा बोल दिया। चोर किसान के घर के संदूक में बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी (Stolen) कर ले गए। शिकायत पर मंगलवार दोपहर में सिविल लाइंस पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना सिविल लाइंस के कांठ रोड स्थित कासमॉस अस्पताल के पीछे नई बस्ती मोरा निवासी ताराचंद किसान हैं। परिवार में पत्नी, दो बेटे ओर एक बेटी हैं। ताराचंद के अनुसार सोमवार रात वह बेटे के साथ छत पर सो रहे थे। जबकि पत्नी और बेटी नीचे के कमरे में थे। उसी दौरान किसी समय दीवार फांदकर चोर घर में घुस आए।

मंगलवार सुबह परिवार के लोग उठे तो कमरा खुला था और उसमें रखा बक्सा गायब था। तलाश करने के बाद बक्सा गांव के बाहर रास्ते पर मिला। उसका ताला टूटा था। ताराचंद के अनुसार बक्से में रखी नगदी के अलावा सोने की कंठी, तीन अंगूठी, एक कुल्हा, पाजेब समेत करीब एक लाख रुपये के गहने गायब थे।

इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। थाना सिविल लाइंस एसएचओरवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ताराचंद की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version