Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में Omicron का तीसरा केस आया सामने, अमेरिका से लौटी महिला हुई संक्रमित

Omicrone variant

Omicrone variant

अमेरिका से लौटी महिला में शनिवार को कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। गाजियाबाद में दो केस मिलने के बाद प्रदेश का यह तीसरा केस है। महिला एक सप्ताह पहले ही अमेरिका से लौटी थी और कोरोना संक्रमित मिली थी। बाद में जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट आने के बाद ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

शहर कहारों का अड्डा की निवासी महिला 13 दिसंबर को अमेरिका से लौटी थी। उसी दिन आनंद नगर निवासी शख्स नाइजीरिया से वापस आया था। दोनों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट 16 दिसंबर को आई थी। महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी, लेकिन दूसरा शख्स संक्रमित नहीं मिला था। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए उसके सैंपल दोबारा लैब भेजे गए। शनिवार को मिली रिपोर्ट में महिला में ओमिक्रोन संक्रमण की पुष्टि हुई। अभी संक्रमित महिला को होम आइसोलट किया गया है। महिला के सम्पर्क में आने वाले लोगों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुरू कर दी है और घर के आसपास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई है। उसे अभी होम आइसोलेट किया गया है। उसके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। ओमिक्रोन को लेकर एहतियात बरती जा रही है।

देश में तेजी से पैर पसार रहा है Omicron, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 415 हुई

उल्लेखनीय है कि महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, तभी उसके सम्पर्क में आने वाले करीब 50 अन्य लोगों के नमूने लेकर कोरोना जांच को भेजा गया था। गनीमत रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। हालांकि अब महिला में ओमिक्रोन की पुष्टि होने के बाद अब सभी की दोबारा से जांच कराई जा रही है। यदि इनमें से किसी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होती है तो उसके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लैब भेजा जाएगा।

Exit mobile version