• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में तीसरे चीते की मौत, आपसी लड़ाई में दक्षा ने तोड़ा दम

Writer D by Writer D
09/05/2023
in राष्ट्रीय, मध्य प्रदेश
0
Cheetah

Cheetah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्योपुर/भोपाल। मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मंगलवार को एक और मादा चीता (Cheetah) की मौत हो गई। यह चीता साउथ अफ्रीका से लाई गई थी। मुख्य वन संरक्षक जेएस चौहान ने इसकी पुष्टि की है। दो माह में दक्षिण अफ्रीकी देशों से लाए गए चीतों में यह तीसरी मौत है। तीनों मौतों के बाद कूनो नेशनल पार्क में शुरू किए गए चीता प्रोजेक्ट को बड़ा झटका माना जा रहा है।

मुख्य वन संरक्षक जेएस चौहान ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ी गई मादा चीता (Cheetah) ‘दक्षा’ मानीटरिंग दल को घायल अवस्था में मिली थी। पशु चिकित्सकों ने उसे उपचार दिया, लेकिन दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मादा चीता ‘दक्षा’ को बाड़ा क्रमांक एक में छोड़ा गया था। समीप के बाड़ा क्रमांक 7 में दक्षिण अफ्रीका से लाये गए चीता कोयलिशन वायु तथा अग्नि को छोड़ा गया था। मादा चीता दक्षा की मौत से पार्क प्रबंधन पर कई सवाल उठ रहे हैं।

दरअसल, सोमवार को केंद्रीय मंत्रालय ने जानकारी साझा की थी कि दक्षिण अफ्रीका से कूनो में बसाए गए सभी चीते स्वस्थ हैं। इनमें से पांच को जल्द ही खुली जगह में छोड़ा जाएगा। ‘दक्षा’ नाम की चीता को नामीबिया से लाया गया था। इसका पूर्व में नाम फिंडा था। उल्लेखनीय है कि दक्षा से पूर्व कूनो नेशनल पार्क में बसाए गए उदय और साशा चीता की भी मौत हो चुकी है।

मादा चीता (Cheetah) ‘दक्षा’ के शरीर में मिले घाव

बताया गया कि मादा चीता ‘दक्षा’ के शरीर पर घाव मिले हैं। इन घावों को देखकर यही आशंका जताई जा रही है कि संभवत: मेल से हिंसक इंटरेक्शन के दौरान यह घाव हुए हो। नर कोयलिशन चीता ने मेटिंग के दौरान मादा चीतों के साथ हिंसक व्यवहार किया होगा। मृत मादा चीता के शव का परीक्षण पशु चिकित्सक दल कर रहे हैं।

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान गिरफ्तार, कोर्ट रूम से ही उठाकर ले गए पाक रेंजर्स

उल्लेखनीय है कि पहली खेप में नामीबिया से आठ चीतों (Cheetah) को कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को अपने जन्मदिन पर इन्हें बाड़े में रिलीज किया था। इसके बाद 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते कूनो लाए गए थे। इनमें से एक नर चीता उदय की कुछ दिन पहले ही मौत हुई थी। इस तरह कुल 20 चीतों में से तीन की मौत जाने पर अब 17 चीते कूनो नेशनल पार्क में बचे हैं। पहली खेप में नामीबिया से आई ज्वाला (पुराना नाम सियाया) ने हाल ही में चार शावकों को जन्म दिया था।

Tags: Cheetahkuno national parkmadhya pradesh newsmp newsNational news
Previous Post

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान गिरफ्तार, कोर्ट रूम से ही उठाकर ले गए पाक रेंजर्स

Next Post

आर्यन खान ड्रग मामले में एनसीबी के दो अधिकारी सस्पेंड

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
Main Slider

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

26/04/2026
CM Vishnudev Sai blessed 13 newlyweds.
राजनीति

सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

26/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री

26/04/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण

26/04/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कहा- मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

26/04/2026
Next Post
Aryan Khan

आर्यन खान ड्रग मामले में एनसीबी के दो अधिकारी सस्पेंड

यह भी पढ़ें

Nagpur Violence

 Nagpur Violence: हिंसा के पीड़ितों को मुआवजे का ऐलान, इतना मिलेगा पैसा

22/03/2025
cm yogi

हमें सभी परिस्थितियों के लिये तैयार रहना होगा : योगी

29/04/2021
punjab-unlock

इस राज्य ने हटाया वीकेंड और नाइट कर्फ्यू, इन शर्तों के साथ खुलेंगे बार-रेस्टोरेंट-जिम

09/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version