Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देश में Monkeypox ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली में तीसरा संक्रमित, अबतक 8 केस

M-Pox

monkeypox

नई दिल्ली। देश में मंकीपॉक्स की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजधानी में आज मंकीपॉक्स (Monkeypox) का तीसरा मामला सामने आया है।

न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में रह रहा एक नाइजीरियाई नागरिक मंकीपॉक्स (Monkeypox) से संक्रमित पाया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के आधार पर कहा है कि ये दिल्ली का तीसरा मंकीपॉक्स का मामला है। इससे पहले दो और मामले सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि भारत में मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

आपको बता दें कि बीते सोमवार को ही दूसरा मामला प्रकाश में आया था। एक 35 साल का नाइजीरियाई व्यक्ति इस संक्रमण से संक्रमित मिला।

अलकायदा सरगना अल जवाहिरी अमेरिकी ड्रोन स्ट्राइक में ढेर, बाइडेन बोले- पूरा इंसाफ

नाइजीरियाई व्यक्ति पिछले पांच दिनों से बुखार से जूझ रहा था और उसके शरीर पर दाने भी मिले। जिसके चलते उसे दिल्ली के सरकारी अस्पताल एलएनजेपी में भर्ती कराया गया। बीते दिनों विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी मंकीपॉक्स को लेकर हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा की थी।

77 देशों में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का खतरा

मालूम हो कि इस खतरनाक बीमारी मंकीपॉक्स (Monkeypox) की चपेट में 77 देश आ चुके हैं। वहीं, दुनिया में करीब 20 हजार से ज्यादा मामले पाए गए हैं। यह जानलेवा बीमारी अफ्रीकी देशों में कहर बरसा चुका है। जिसके चलते वहां करीब 75 लोग जान गवां चुके हैं।

Exit mobile version