Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अयोध्या की रामलीला में सीता बनी ‘चुलबुल पांडे’ की ये एक्ट्रेस, देखें वीडियो

नवरात्रि के मौके पर अयोध्या के सरयू नदी तट पर स्थित लक्षण किला के प्रांगण में ‘रामलीला’ का मंचन हो रहा है। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार भाग ले रहे हैं। एक्ट्रेस भाग्यश्री ‘रामलीला’ में माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। उनका कहना है कि उनकी मनोकामना पूरी हो गई है। उन्होंने अपने इस्टांग्राम पर रामलीला और अयोध्या की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।

एक तस्वीर में भाग्यश्री, हनुमान गढ़ी के सामने खड़ी हैं। वो कैप्शन में लिखती हैं ‘बिना इनसे आशीर्वाद प्राप्त किए हम अपनी यात्रा शुरू करने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं’। साथ ही वो यह भी लिखती हैं, ‘विकास की बहुत जरूरत है। साथ ही इतिहास के बारे में जागरूक रहने की भी आवश्यकता है और यह काम शुरू हो चुका है’।

Video 

इस पोस्ट से पहले उन्होंने ‘रामलीला’ का एक वीडियो भी शेयर किया था। सीता के किरदार में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बताया जा रहा है कि जो कपड़े और जेवर भाग्यश्री ने पहने हैं, उन्हें नेपाल स्थित जनकपुर से मंगवाया गया है। जनकपुर सीता माता का मायका था। उनके ड्रेस और मेकअप को देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘सिया रामचंद्र की जय, कल रात सीता मैया के रूप में रामलीला के अयोध्या में होने का सौभाग्य मिला। लाइव स्ट्रीम से दुनियाभर में करीब 19 करोड़ लोगों के साथ जुड़ने का मौका मिला।

अयोध्या की रामलीला में भगवान राम की भूमिका अभिनेता राहुल बुच्चर निभा रहे हैं। साथ ही रवि किशन, मनोज तिवारी, बिंदू दारा सिंह, शक्ति कपूर, रजा मुराद और शहबाज खान भी रामायण के विभिन्न चरित्रों को निभा रहे हैं। इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर हो रहा है।

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में मिठुन की बहू ने दिखाईं बोल्ड अदाएं, फोटो ने इंटरनेट पर लगाई आग

भाग्यश्री अपनी दूसरी पारी में कैरेक्टर रोल कर रही हैं, मगर जो भी वो भूमिका निभा रही हैं, उन्हें लोगों को बेहद पसंद कर रहे हैं। हाल ही में भाग्यश्री फिल्म ‘थलाइवी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में वो जयललिता की मां की भूमिका में थीं। फिल्म ‘मैने प्यार किया’ से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री ने इस फिल्म में अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों को प्रभावित किया था। वो जल्द ही एक्टर प्रभास और पूजा हेगड़े की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘राधे श्याम’ में दिखाई देंगी’।

Exit mobile version