Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देर रात हुए बम विस्फोट से दहला ये शहर, दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज़

bomb blast

bomb blast

कराची। पाकिस्तान के कराची में देर रात ब्लास्ट ( bomb blast) होने से अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक ये धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी गाड़ियां पूरी तरह से तबाह हो गईं। पुलिस के मुताबिक ब्लास्ट एक कूड़ेदान में हुआ है।

बम धमाके के बाद पुलिस ने बताया कि ये घटना कराची के सदर इलाके में हुई है। इसके कारण आसपास के इलाके में आग लग गई। बता दें कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए नजर आए।

एजेंसी के मुताबिक धमाका ( bomb blast) इतना जोरदार था कि दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। साथ ही आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए। विस्फोट ( bomb blast) में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया है।

पैसों के विवाद में भतीजे को गोली मारने वाला चाचा गिरफ्तार

कराची के डीआईजी साउथ के मुताबिक विस्फोट में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों कों जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की  सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है। इसमें साफ दिख रहा है कि धमाके के बाद किस तरह मौके पर अफरातफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक लोगों को घटनास्थल से हटाया जा रहा है। ये शहर का केंद्र है। इस इलाके को डाउनटाउन कहा जाता है। इसके चलते यहां भीड़भाड़ रहती है। पुलिस इलाके को खाली करा रही है।

पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बढ़ी मुश्किलें, कुर्क की गई चार करोड़ की संपत्ति

धमाके की वजह से आसपास के होटल और घरों के शीशे चकनाचूर हो गए हैं। साथ ही इलाके के लोग सहमे हुए हैं। वहीं सदर इलाका रातभर गुलजार रहता है। यहां देर रात तक भीड़ जुटती है।बताया जा रहा है कि ये हादसा रात करीब 11 बजे हुआ है।

Exit mobile version