Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस देश ने भारत की फ्लाइट्स से हटाया प्रतिबंध, इस दिन से शुरू होगी सीधी उड़ान

plain accident

plain accident

वैश्विक महामारी ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी ब्रेक लगा दिया था। कोरोना की पहली लहर के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो रही थीं कि भारत में दूसरी लहर तेज हो गई। इसके बाद कई देशों ने भारत से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी थी। भारत की उड़ान सेवाओं पर जिन देशों ने रोक लगाई थी, उनमें से एक सऊदी अरब भी था।

सऊदी अरब ने अब भारत को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सऊदी अरब ने भारत को उन देशों की सूची से हटा दिया है जहां की उड़ानों पर रोक लगी है। सऊदी सरकार के इस फैसले के साथ ही भारत से सऊदी अरब की सीधी उड़ान का रास्ता साफ हो गया है। भारत से सऊदी अरब की सीधी उड़ान सेवा 1 दिसंबर से शुरू होगी।

रियाद में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर सऊदी अरब की सरकार के फैसले की जानकारी दी है। रियाद में भारतीय दूतावास के वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस फैसले के लिए सऊदी अरब की सभी संबंधित अथॉरिटीज को धन्यवाद दिया है।

शेयर बाजार में धमाका, 1400 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 430 अंक लुढ़का

सऊदी सरकार के इस फैसले से दोनों देशों के बीच आवागमन फिर शुरू होने से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि सऊदी अरब की सरकार ने इस साल की शुरुआत में 20 देशों को रेड लिस्ट में डाल दिया था। इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल था। इन देशों की यात्रा पर सऊदी अरब ने प्रतिबंध लगा दिया था। अब दोनों देशों के बीच आवागमन फिर से शुरू हो सकेगा।

Exit mobile version