Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ये चुनाव मध्यप्रदेश की दशा और दिशा को तय करने वाला है : तोमर

केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर प्रदेश का विकास नहीं करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि जितना विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार 15 वर्षो में किया गया, वह कांग्रेस के पिछले 50 वर्षो के शासन काल के दौरान नहीं हुआ था।

श्री तोमर ने जिले के डबरा में युवा मोर्चा द्वारा अयोजित नवमतदाता सम्मेलन एवं विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में 15 वर्षो में जो कार्य हुआ वह पिछले 50 सालों में कभी नहीं हुआ। आप सभी विकास के साक्षी रहे हैं।

उन्होंने इमरती देवी के विधायकी छोड़ने को लेकर का कि पद मिलने के बाद कोई किसी के कहने पर इस्तीफा तक नहीं देता है। श्रीमती इमरती देवी ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए और जनता के विश्वास की रक्षा के लिए विधायकी को ठोकर मार दी। उन्होंने कहा कि एक तरफ श्री चौहान और दूसरी तरफ कमलनाथ है। अगर आपसे पूछा जाए कि श्री चौहान ने प्रदेश के लिए क्या किया तो सरकार द्वारा किए गए कार्यो की उपलब्धियां आप कई घंटे बता सकते हैं। परंतु दूसरी तरफ कमलनाथ ने 15 महीने में क्या किया यह कोई नहीं बता सकता है।

पूर्ववर्ती सरकार में बिहार की कानून व्यवस्था की स्थिति जर्जर थी : नीतीश

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि ये मध्यप्रदेश की दशा और दिशा को तय करने वाले चुनाव हैं, जिसमें फैसला आप को करना है। भाजपा को दिया आपका एक वोट पार्टी प्रत्याशी श्रीमती इमरती देवी को तो मिलेगा ही, वह वोट प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार को विकास के लिए स्थायित्व देगा, जिससे केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को ताकत मिलेगी। यही ताकत भारत को दुनिया का श्रेष्ठ राष्ट्र बनाएगी।

इस अवसर पर सांसद विवेक शेजवलकर, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version