Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सूर्य ग्रहण पर बन रहा है ये अशुभ योग, इन राशियों के जातक रहे सावधान

Surya Grahan

surya grahan

साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण शनिवार, 4 दिसंबर को लगने जा रहा है। इस बार अलग-अलग राशियों पर इस ग्रहण का कैसा प्रभाव पड़ेगा? आइए आपको इस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

सूर्य ग्रहण 4 दिसम्बर को लगने वाला है। भारतीय समय के अनुसार, यह ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट से प्रारंभ होगा। इसका समापन दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर होगा।

यह ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा जो कि अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका और नामीबिया जैसे देशों में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में नहीं होगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं है।

क्या खास है इस सूर्य ग्रहण में ?

इस ग्रहण में सूर्य का संयोग केतु से बनने जा रहा है। साथ ही इस ग्रहण में चन्द्रमा और बुध का योग भी होगा। सूर्य और केतु का प्रभाव होने से दुर्घटनाओं की संभावना बन सकती है।

रुद्राक्ष धारण करने से पाले जान लें ये खास नियम, मिलेंगा शुभ फल

साथ ही राजनैतिक रूप से उथल-पुथल मच सकती है। वृश्चिक राशि विष की राशि है, इसलिए बीमारियां और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके अलावा, आकस्मिक दुर्घटना और त्रासदी जैसी स्थितियां बन सकती हैं।

सूर्य ग्रहण का राशियों पर असर

मेष- मेष राशि वालों को अपने स्वास्थ्य और दुर्घटनाओं का ध्यान रखना होगा।

वृष- वृष राशि वाले अपने व्यापार और वैवाहिक जीवन पर ध्यान दें।

मिथुन- मिथुन राशि वालों की बाधाएं समाप्त होती जाएंगी।

कर्क- कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है।

सिंह- सिंह राशि वालों को व्यर्थ की चिंता और विवाद हो सकते हैं।

कन्या- कन्या राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे।

तुला- तुला राशि वालों को पारिवारिक जीवन और दुर्घटनाओं का ध्यान रखना चाहिए।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों को हर कार्य और निर्णय में सावधानी रखनी चाहिए।

धनु- धनु राशि वालों को दुर्घटना और अपयश से बचाव करना होगा।

मकर- मकर राशि वालों के जीवन में बड़ा और लाभकारी परिवर्तन होगा।

कुम्भ- कुम्भ राशि वालों को कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन- मीन राशि वालों को निर्णयों और विवाह के मामले में सावधानी रखनी होगी।

Exit mobile version