• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन्‍माष्‍टमी के दिन मनोकामना के अनुसार करें कान्हा का श्रंगार, मिलेगा मनचाहा फल

Writer D by Writer D
16/08/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Janmashtami

Janmashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भादपद्र के कृष्ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्‍माष्‍टमी (Janmashtami) के दिन घर और मंदिरों में कान्हा के बाल स्वरुप की पूजा की जाती हैं। कृष्ण जी को स्नान कराकर उनका श्रृंगार किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कान्हा के श्रृंगार से आपकी मनोकामनाओं की पूर्ती जुड़ी हुई हैं। जी हां, अपनी मनोकामना के अनुसार कृष्णा जी का श्रृंगार व भोग लगाने से मनचाहा फल मिलता है। तो आइये जानते हैं किस मनोकामना के लिए किस तरह बाल गोपाल का श्रृंगार किया जाए।

परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए

कान्हा जी का लाल रंग के वस्‍त्र से श्रृंगार करें। इसके बाद उन्हें मिश्री का भोग लगाकर प्रार्थना करें। मान्यता है कि इससे जीवन से दुखों का अंत होकर घर में खुशहाली आती है।

बिगड़ते काम बनाने के लिए

जन्माष्टमी (Janmashtami) की रात चांदी के वर्क से बाल गोपाल जी का श्रृंगार करें। इसके साथ सफेद चंदन का तिलक करके मक्खन का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे कार्यों में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है। कारोबार व नौकरी में परेशानी आने पर कान्हा जी का श्रृंगार लहरिया प्रिंट वाले वस्‍त्रों से करके दही का भोग लगाएं।

संतान प्राप्ति के ल‍िए

निसंतान दम्पति कान्हा जी को सफेद रंग की पोशाक पहनाएं। फिर उन्हें दूध और केसर का भोग लगाएं। कहा जाता है कि इससे भगवान प्रसन्न होकर जल्दी ही संतान सुख देते हैं।

मान-प्रतिष्‍ठा में वृद्धि के लिए

समाज में मान-प्रतिष्‍ठा बढ़ाने के लिए बाल गोपाल जी का गुलाबी रंग के वस्त्र से श्रृंगार करें। इसके साथ ही कान्हा को अष्‍टगंध का तिलक लगाकर मक्‍खन-मिश्री का भोग लगाएं। इसके अलावा जन्माष्टमी (Janmashtami) पर श्रीकृष्ण को हरे रंग के कपड़े पहनाकर मावे का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे भगवान श्रीकृष्ण की अशीम कृपा घर-परिवार पर रहती है।

आर्थिक मजबूती के लिए

आर्थिक परेशानी से जूझ रहे लोग कान्हा जी को लाल रंग की पोशाक पहनाकर मिल्क केक का भोग लगाएं। इससे आर्थिक तंगी दूर होकर घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी।

घर की खुशहाली के लिए

घर में शांति व खुशहाली बनाएं रखने के लिए इस जन्माष्टमी (Janmashtami) बाल गोपाल का का श्रृंगार केसरिया वस्‍त्र से करें। इसके बाद उन्हें घी का भोग लगाएं।

कोर्ट-कचहरी के मामले से छुटकारा पाने के लिए

जो लोग किसी कोर्ट-कचेहरी के मामले में फंसे है वे पीले और लाल रंग के मिश्रित वस्त्र से कान्हा जी का श्रृंगार करें। इसके साथ ही उनके कुंडलों और तिलक में ही इन्ही रंगों का इस्तेमाल करें। फिर श्रीकृष्णा जी को मिश्री का भोग लगाकर प्रार्थना करें।

प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए

अगर आपको किसी प्रतियोगिता में सफलता नहीं मिल पा रही है तो जन्माष्टमी (Janmashtami) के पावन अवसर पर कान्हा जी को नीले रंग के वस्त्र पहनाएं। उसके बाद उन्हें बालूशाही का भोग लगाएं।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindikanha shringarKrishna Janmashtamikrishna janmashtami 2025
Previous Post

रिश्ते की डोर रहेगी मजबूत, रिलेशनशिप में भूल कर भी ना करें ये काम

Next Post

जमाष्टमी में पंचामृत से करें कान्हा का अभिषेक, जानें बनाने का तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
Gold
Business

सोना हुआ सस्ता, चांदी की भी चमक हुई फीकी; जानिए नए रेट

10/05/2026
CM Vijay
Main Slider

तमिलनाडु में विजय युग की शुरुआत, 9 मंत्रियों ने ली शपथ

10/05/2026
Next Post
Panchamrit

जमाष्टमी में पंचामृत से करें कान्हा का अभिषेक, जानें बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें

Bada Mangal

हर मंगलवार को करें हनुमान बाहुक का पाठ, इन रोगों से भी मिलती है मुक्ति

11/02/2025
Mayawati

प्रबुद्ध सम्मेलन में मायावती बोली- हर स्तर पर ब्राह्मणों का शोषण हुआ है

07/09/2021
कोरोना वैक्सीन corona vaccines

यूक्रेन : कोरोना वैक्सीन का क्लिनिकी ​​ट्रायल शुरू करने की तैयारी की

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version