• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उम्र के हिसाब से कुछ यूं रखें त्वचा का ख्याल

Writer D by Writer D
16/08/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
skin care tips

त्वचा का ख्याल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। मेकअप करना, सुंदर दिखना हर लड़की को पसंद आता है। लेकिन इसकी वजह से होने वाले त्वचा के नुकसान के बारे में उन्हें अंदाजा भी नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 20 की उम्र में त्वचा काफी जवान होती है और इन सारे केमिकल वाले प्रोडक्ट का बुरा असर त्वचा पर आमतौर पर कम ही होता है। लेकिन यहीं लापरवाहियां आगे चलकर समय से पहले झुर्रियों और काले धब्बों में बदल जाती हैं जिनकी वजह से चेहरे पर असमय बुढा़पा दिखने लगता है। त्वचा से जुड़ी ऐसी किसी समस्या का सामना नहीं करना चाहते हैं तो जानिए कैसे रखा जाता है उम्र के अनुसार त्वचा का ख्याल।

20 से 30 के बीच उम्र

20 साल तक की लड़कियों की त्वचा तो बेहद नाजुक और सौम्य होती है। इन्हें भी विशेष ख्याल की जरूरत होती है लेकिन ज्यादातर लड़कियां इस उम्र में त्वचा का ख्याल रखने के मामले में लापरवाही दिखाती है। हालांकि 20 से लेकर 30 साल की उम्र के बीच इन्हें अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। जैसे रात को सोने से पहले मेकअप उतारना, साथ ही त्वचा की क्लींजिंग और टोनिंग का भी ध्यान रखे। हो सके तो नियम से फेशियल भी जरूर करवाएं। तीस साल की उम्र के आते-आते बहुत सारी महिलाएं मां बनती हैं तो ऐसे में उन्हें गर्भावस्था के समय होने वाली त्वचा की समस्याओं से छुटाकारा पाने की कोशिश करनी चाहिए। जैसे इस समय चेहरे पर गहरे रंग के धब्बे पड़ने लगते हैं जिनसे बचने और त्वचा को रूखेपन से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।

30 से 40 की उम्र

30 साल की उम्र के बाद महिलाओं को त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। इसी समय से सही देखभाल के जरिए चेहरे पर दिखने वाली झाईयों और झुर्रियों से बचा जा सकता है। इसके लिए स्क्रब जरूर करें। ऐसा करने से डेड स्किन सेल्स का सफाया होता है। साथ ही मास्क वगैरह का उपयोग भी कर सकती हैं। 40 की उम्र नजदीक आते-आते आंखों के आसपास की त्वचा ढीली होने लगती है। इसे दूर करने के लिए रात को अंडर आईमास्क जरूर इस्तेमाल करें।

40 साल से लेकर 50 और 60 तक

इस उम्र में भी जरूरत है कि अपनी त्वचा का खास ख्याल रखा जाए। अगर चेहरे की नियमित देखभाल की जाए तो असमय दिखने वाले बूढेपन से बचा जा सकता है। इस उम्र के आने के बाद चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। जिससे चेहरे को पोषण मिल सके। साथ ही मास्क और स्क्रबिंग के जरिए देखभाल करें। क्योंकि 40 के बाद उम्र के निशान चेहरे पर दिखने लगते हैं लेकिन सही देखभाल से इन्हें कम किया जा सकता है।

Tags: Beauty tipsSkin Care Tipsत्वचा का ख्याल
Previous Post

शादी का झांसा देकर सैन्यकर्मी ने एएनएम से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

Next Post

शरीर के साथ ही पैर भी बने रहें स्वस्थ और सुंदर, करें ये 3 एक्सरसाइज

Writer D

Writer D

Related Posts

Vijay Rupani
Main Slider

लकी नंबर ही विजय रूपाणी के लिए बना ‘काल’ , जानें पूर्व सीएम का 1206 कनेक्शन

13/06/2025
Bhagavad Gita
Main Slider

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बड़ा चमत्कार! आग के बीच भी भगवद गीता रही सुरक्षित

13/06/2025
Heat
Main Slider

प्रचंड गर्मी से झुलस रहा यूपी, पारा 44 डिग्री पार

13/06/2025
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि

13/06/2025
Ahmedabad plane crash: PM Modi inspects the accident site
Main Slider

अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी ने दुर्घटना स्थल का लिया जायज़ा, सिविल अस्पताल में घायलों का जाना हालचाल

13/06/2025
Next Post
leg workout

शरीर के साथ ही पैर भी बने रहें स्वस्थ और सुंदर, करें ये 3 एक्सरसाइज

यह भी पढ़ें

अंतिम संस्कार

सूर्यास्त के बाद शव को जलाना मना है, लेकिन इन स्थानों पर 24 घंटे होता है अंतिम संस्कार

07/09/2021
Mukesh Ambani

अंबानी का बड़ा फैसला, ग्रीन एनर्जी के लिए 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा रिलायंस

03/09/2021
murder

पंजाब : 12वीं के छात्र का कत्ल, घर में मिली खून से लथपथ लाश, इलाके में दहशत

29/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version