Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उम्र के हिसाब से कुछ यूं रखें त्वचा का ख्याल

रखें त्वचा का ख्याल

रखें त्वचा का ख्याल

लाइफस्टाइल डेस्क। मेकअप करना, सुंदर दिखना हर लड़की को पसंद आता है। लेकिन इसकी वजह से होने वाले त्वचा के नुकसान के बारे में उन्हें अंदाजा भी नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 20 की उम्र में त्वचा काफी जवान होती है और इन सारे केमिकल वाले प्रोडक्ट का बुरा असर त्वचा पर आमतौर पर कम ही होता है। लेकिन यहीं लापरवाहियां आगे चलकर समय से पहले झुर्रियों और काले धब्बों में बदल जाती हैं जिनकी वजह से चेहरे पर असमय बुढा़पा दिखने लगता है। त्वचा से जुड़ी ऐसी किसी समस्या का सामना नहीं करना चाहते हैं तो जानिए कैसे रखा जाता है उम्र के अनुसार त्वचा का ख्याल।

20 से 30 के बीच उम्र

20 साल तक की लड़कियों की त्वचा तो बेहद नाजुक और सौम्य होती है। इन्हें भी विशेष ख्याल की जरूरत होती है लेकिन ज्यादातर लड़कियां इस उम्र में त्वचा का ख्याल रखने के मामले में लापरवाही दिखाती है। हालांकि 20 से लेकर 30 साल की उम्र के बीच इन्हें अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। जैसे रात को सोने से पहले मेकअप उतारना, साथ ही त्वचा की क्लींजिंग और टोनिंग का भी ध्यान रखे। हो सके तो नियम से फेशियल भी जरूर करवाएं। तीस साल की उम्र के आते-आते बहुत सारी महिलाएं मां बनती हैं तो ऐसे में उन्हें गर्भावस्था के समय होने वाली त्वचा की समस्याओं से छुटाकारा पाने की कोशिश करनी चाहिए। जैसे इस समय चेहरे पर गहरे रंग के धब्बे पड़ने लगते हैं जिनसे बचने और त्वचा को रूखेपन से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।

30 से 40 की उम्र

30 साल की उम्र के बाद महिलाओं को त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। इसी समय से सही देखभाल के जरिए चेहरे पर दिखने वाली झाईयों और झुर्रियों से बचा जा सकता है। इसके लिए स्क्रब जरूर करें। ऐसा करने से डेड स्किन सेल्स का सफाया होता है। साथ ही मास्क वगैरह का उपयोग भी कर सकती हैं। 40 की उम्र नजदीक आते-आते आंखों के आसपास की त्वचा ढीली होने लगती है। इसे दूर करने के लिए रात को अंडर आईमास्क जरूर इस्तेमाल करें।

40 साल से लेकर 50 और 60 तक

इस उम्र में भी जरूरत है कि अपनी त्वचा का खास ख्याल रखा जाए। अगर चेहरे की नियमित देखभाल की जाए तो असमय दिखने वाले बूढेपन से बचा जा सकता है। इस उम्र के आने के बाद चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। जिससे चेहरे को पोषण मिल सके। साथ ही मास्क और स्क्रबिंग के जरिए देखभाल करें। क्योंकि 40 के बाद उम्र के निशान चेहरे पर दिखने लगते हैं लेकिन सही देखभाल से इन्हें कम किया जा सकता है।

Exit mobile version