Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भगवान राम को अर्पित करें उनका प्रिय भोग, प्रभु प्रसन्न होकर देंगे आशीर्वाद

Shri Ram

Shri Ram

जिस घर में भगवान राम (Shri Ram) के साथ माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा की जाती है, उस घर में हमेशा समृद्धि बनी रहती है। हर घर में राम दरबार की पूजा की जानी चाहिए। अगर आप भगवान राम (Shri Ram) की पूजा के दौरान उन्हें उनकी पसंदीदा चीजें अर्पित करते हैं, तो भगवान राम प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में आइए, जानते हैं भगवान राम के पसंदीदा प्रसाद क्या हैं, जिन्हें पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए।

भगवान राम (Shri Ram)  का प्रिय भोग

भगवान राम को खीर बहुत प्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब भगवान राम और उनके चारों भाइयों का जन्म राजा दशरथ के यहां हुआ, तो खीर ही बनाई गई थी। ऐसे में राम जी (Shri Ram) को खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

अर्पित करें ये फल

ऐसा माना जाता है कि जब भगवान राम (Shri Ram) वनवास पर गए, तो उन्होंने जंगल में केवल कंदमूल का सेवन किया। ऐसे में आप उन्हें प्रसाद के रूप में कंद मूल फल भी अर्पित कर सकते हैं। रामचरितमानस में राम जी द्वारा शबरी के जूठे बेर खाने का प्रसंग प्रचलित है। ऐसे में आप भगवान राम को बेर भी चढ़ा सकते हैं।

इन चीजों का लगाएं भोग

भगवान राम (Shri Ram) की पूजा करते समय आप उन्हें खोए की मिठाइयां जैसे केसर भात, कलाकंद, बर्फी, गुलाब जामुन आदि का भोग भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से भगवान राम प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा आप राम जी को प्रसाद के रूप में पंचामृत और धनिया की पंजीरी या सोंठ की पंजीरी भी चढ़ा सकते हैं।

Exit mobile version