• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह समय सोने का नहीं, संकल्प करके त्याग-तप और परिश्रम का है: प्रधानमंत्री मोदी

Writer D by Writer D
20/01/2022
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिरोही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि माउंट आबू की सुंदरता और महानता में ब्रह्माबाबा का विशेष योगदान है। दादीजी जानकी और हृदय मोहिनी मौजूद नहीं हैं लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा साथ रहा।

प्रधानमंत्री गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ब्रह्म कुमारी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित ‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ कार्यक्रम के राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में ब्रह्म कुमारियों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित साल भर चलने वाली पहलों का अनावरण किया गया। इसमें तीस से अधिक अभियान, पंद्रह हजार से अधिक कार्यक्रम और आयोजन शामिल हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने पन्नाधाय, अहिल्याबाई होलकर, झलकारी बाई, लक्ष्मीबाई और मीराबाई जैसी महान नारियों का उल्लेख करते हुए सामाजिक चेतना, स्वतंत्रता संग्राम और शैक्षिक आजादी में दिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने देश की आध्यात्मिकता, तकनीक, चेतना, विविधता और संस्कृति को संवर्धित और संरक्षित रखने का आह्वान किया।

Addressing the programme organised by the @BrahmaKumaris. Watch. https://t.co/6ecPucXqWi

— Narendra Modi (@narendramodi) January 20, 2022

मोदी ने कहा यह समय सोने का नहीं है, बल्कि संकल्प करके त्याग-तप और परिश्रम का है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी को नेचुरल फार्मिंग के लिए प्रेरणा देने में आदर्श की भूमिका निभाने का आह्वान किया। ब्रह्माकुमारीज के सोलर पॉवर का उल्लेख करते हुए क्लीन एनर्जी के क्षेत्र के विकल्पों पर भी मोदी ने बात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर युग के कालखण्ड के मूल्यों के आधार पर समाज को सजग रखना, दोषमुक्त रखना अनिवार्य है। यह निरंतर करने वाली प्रक्रिया है। उस समय की जो भी पीढ़ी होती है, उसे यह दायित्व निभाना ही होता है। ब्रह्माकुमारी जैसे लाखों संगठन यह काम कर रहे हैं लेकिन हमें यह भी मानना होगा कि आजादी के बाद के 75 वर्षों में हमारे देश में एक बुराई सबके भीतर घर कर गई है। यह बुराई है अपने कर्तव्यों से विमुख होना। बीते 75 वर्षों में हमने सिर्फ अधिकारों की बात की है। अधिकारों के लिए झगड़ते-जूझते रहे। अधिकार की बात कुछ हद तक, कुछ समय के लिए किसी एक परिस्थति में सही हो सकती है परन्तु अपने कर्तव्यों को पूरी तरह भूल जाने की बात ने भारत को कमजोर करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि भारत ने अपना बहुत बड़ा समय इसलिए गंवाया है, क्योंकि कर्तव्यों को प्राथमिकता नहीं दी। सिर्फ अधिकार की बात करने से समाज में जो कमी आई है, उसे हम मिलकर आने वाले 25 वर्षों में कर्तव्यों की साधना करके पूरा कर सकते हैं। ब्रह्माकुमारी यह काम बहुत आसानी से कर सकते हैं, क्योंकि आप कर्तव्यनिष्ठ लोग हैं। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, सीएम अशोक गहलोत, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, ब्रह्माकुमारीज की अतिरिक्त मुख्य प्रशासक मोहिनी बहन, संयुक्त मुख्य प्रशासक मुन्नी दीदी मौजूद थीं।

खटीमा से चुनाव लड़ेंगे CM धामी, BJP ने उत्तराखंड चुनाव के लिए जारी की पहली सूची

इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के जरिये स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था हमेशा समाजसेवी कार्यक्रमों के माध्यम से देश निर्माण का काम कर रही है। उन्होंने कहा पूरे विश्व में अगर देश का नाम है तो उसमें इस संस्था का भी योगदान है।

उन्होंने कहा कि आजादी कैसे मिली, इसको याद करने का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता। गहलोत ने कहा कि तनाव में हो तो ओम शांति का उच्चारण बोल दो तो शांति मिलती है। मुझे दादी जी का आशीर्वाद मिलता रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में तनाव और चिंता के माहौल को दूर करने की आवश्यकता है और ब्रह्माकुमारी परिवार इसको दूर करने में भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी संबोधित किया।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रह्म कुमारियों की सात पहलों को हरी झंडी दिखाई। इन पहलों में ‘मेरा भारत स्वस्थ भारत’ आत्मनिर्भर भारत : आत्मनिर्भर किसान, महिलाएं : भारत की ध्वजवाहक, शांति बस अभियान की शक्ति, अनदेखा भारत साइकिल रैली, यूनाइटेड इंडिया मोटर बाइक अभियान और स्वच्छ भारत अभियान के तहत हरित पहल शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान, ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकी केज द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित एक गीत भी जारी किया गया।

Tags: azadi ka amrit mahotsavBrahma Kumari UniversityNational newspm modirajasthan news
Previous Post

सपा सरकार बनने पर पुरानी पेंशन फिर से करेंगे बहाल : अखिलेश

Next Post

परवीन बॉबी को अमिताभ से था जान का खतरा, ऐसी थी उनकी लव लाइफ

Writer D

Writer D

Related Posts

Alcohol
Main Slider

सपने में खुद को पीते देखा है शराब, तो जान लें क्या है इसका मतलब

06/11/2025
Spouse
धर्म

इन उपायो से घर में आएगी खुशियों की बहार, दूर होगा ग्रह क्लेश

06/11/2025
Sawan
धर्म

धन के भंडार भरे रहेंगे धारण करें रुद्राक्ष, जाने चमत्कारी लाभ

06/11/2025
Pot
Main Slider

इस दिशा में न रखें पानी का घड़ा, समस्याओं से घिर जाएगा जीवन

06/11/2025
Perfume
Main Slider

इस तरह से कर सकते हैं एक्सपायर परफ्यूम का इस्तेमाल

06/11/2025
Next Post
Parveen Babi

परवीन बॉबी को अमिताभ से था जान का खतरा, ऐसी थी उनकी लव लाइफ

यह भी पढ़ें

UPSC

इस दिन होगा UPSC EPFO का एग्जाम, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

30/08/2021
Director Prashant Neel is spending lakhs rupees on Prabhas's hair for film

निर्देशक प्रशांत नील फिल्म के लिए प्रभास के बालों पर खर्च कर रहे हैं लाखो रूपए

30/06/2021
Makeup

भूलकर भी न करें मेकअप से जुड़ी ये गलतियां

09/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version