Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रोहित शर्मा की कप्तानी की यह खूबी महान विशेषताओं में से है एक : जहीर खान

नई दिल्ली| पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को लगता है कि रोहित शर्मा में दबाव की परिस्थितियों में एक शांत बनाए रखने की क्षमता है, जो बदले में अपने खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ सामने लाती है। रोहित शर्मा की कप्तानी की यह खूबी उनकी कई महान विशेषताओं में से एक है।

अर्थव्यवस्था को बूस्टर देने के लिए RBI जल्द और कम कर सकता है ब्याज दर

आईपीएल की बाकी फ्रेंचाइजी के साथ-साथ मुंबई इंडियंस की टीम भी यूएई पहुंच चुकी है और जरूरी क्वारंटाइन में अपना वक्त बिता रही है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस साल आईपीएल का 13वां सीजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा।

जहीर खान ने कहा, ”कप्तान के रूप में रोहित का सर्वश्रेष्ठ गुण…. लिस्ट काफी लंबी है। लेकिन मेरे लिए उनके आसपास का माहौल काफी रिलेक्स रहता है। मतलब वह खुद भी शांत रहते हैं। ऐसे में उनके आसपास रहने वाले खिलाड़ी खुद को रिलेक्स महसूस करते हैं।”

बता दें कि रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे सफल कप्तान हैं। रोहित शर्मा 2013 आईपीएल सीजन के बीच में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे। कप्तान बनने के बाद उन्होंने अबतक टीम को चार आईपीएल खिताब जितवाए हैं।

भारत में तो फ्री थे, यूएई में लॉक हो गए हैं आईपीएल खिलाड़ी

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। जब भी विराट कोहली चोटिल या रेस्ट पर होते हैं तो भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी जाती है। रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए 2018 में निदहास ट्रॉफी और एशिया कप जीते हैं।

Exit mobile version