Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जिस शख्स की हथेली में होती है ये रेखा, उसका राजनीति में सफल होना तय

Palmistry

Lines

राशिफल की तरह हाथ की रेखाओं (Lines) और चिन्हों का मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण है। हस्तरेखा (Palmistry) में लोगों का भविष्य छिपा होता है। कुछ रेखाएं और चिन्ह दुर्लभ माने जाते हैं। जिनकी हथेली में होते हैं, उन्हें जीवन में सफलता निश्चित मिलती है। ऐसे जातक खूब पैसा कमाते हैं और विलासितापूर्ण जीवन जीते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में सूर्य रेखा को बहुत खास माना गया है। जिनकी हथेली में यह रेखा होती है। ऐसे व्यक्ति जीवन में तरक्की करते हैं।

राजनीति (Lines) में मिलती है सफलता

अगर हथेली पर सूर्य रेखा (Lines) से निकलकर कुछ शाखाएं ऊपर उंगलियों की ओर जाएं। तब सूर्य के गुणों में बढ़ोतरी होती है। वहीं, अधोमुखी गुणों में कमी आती है। सूर्य पर्वत से चलकर रेखा गुरु पर्वत तक पहुंचे तो राजनीति में सफलता मिलती है। ऐसे लोग हमेशा काम में आगे रहते हैं।

किसी काम को करने से नहीं झिझकते

हाथ की हथेली में सूर्य से निकलकर कोई रेखा (Lines)  मंगल पर्वत तक पहुंचती है, तो ऐसा जातक किसी काम को करने से झिझकता नहीं है। यह रेखा व्यक्ति को साहस बनाती है। साथ ही जो कुछ हासिल करना चाहता है, वह आसानी से हासिल कर लेता है।

जीवन में नहीं होती किसी चीज की कमी

अगर सूर्य पर्वत से कोई रेखा (Lines) शनि पर्वत तक जाती है, या शनि पर्वत से कोई रेखा सूर्य पर्वत तक पहुंचती है। ऐसा व्यक्ति बहुत खास होता है। ये लोग हर काम में चतुर होते हैं। सूर्य रेखा बुध पर्वत तक पहुंच जाए तो यह शुभ मानी जाती है। इससे व्यक्ति जीवन में मान-सम्मान प्राप्त करता है। किसी चीज की कमी नहीं होती।

Exit mobile version