Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस राज्य ने की पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा, पहले जैसी ही रहेंगी पाबंदियां

lockdown

lockdown

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तीन मई सोमवार से हरियाणा में अगले सात दिन के पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। गृहमंत्री अनिल विज ने इसकी घोषणा की। इससे पहले शुक्रवार को ही प्रदेश के नौ जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था। अब पूरे प्रदेश में सात दिन तक पाबंदियां रहेंगी।

3 मई दिन सोमवार से 7 दिन के लिए सारे हरियाणा में पूर्ण लॉक डाउन घोषित । हरियाणा में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 13588 नए मामले सामने आए जबकि रिकॉर्ड 125 संक्रमितों की मौत हो गई।

मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार को रिकवरी दर 78.70 फीसदी व मृत्यु दर 0.87 प्रतिशत रही। गुरुग्राम व फरीदाबाद में संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही। प्रदेश में सक्रिय मरीज 102526 हो गए हैं।

गुरुग्राम में 4099, फरीदाबाद में 1751, सोनीपत 920, हिसार 897, अंबाला में 365, करनाल 740, पानीपत 549, रोहतक 348, रेवाड़ी 236, पंचकूला 446, कुरुक्षेत्र 211, यमुनानगर 333, सिरसा 409, महेंद्रगढ़ 526, भिवानी 312, झज्जर 264, पलवल 100, फतेहाबाद 291, कैथल 207, जींद 458, नूंह 105, चरखी दादरी में 21 नए मामले मिले हैं।

सुवेंदु को मात देकर ममता ने जीता नंदीग्राम, रक्षा मंत्री राजनाथ ने दी बधाई

गुरुग्राम में 12, फरीदाबाद में 5, सोनीपत 3, हिसार 17, अंबाला में 9, करनाल 5, पानीपत 12, रोहतक 4, रेवाड़ी 2, पंचकूला 12, कुरुक्षेत्र 4, यमुनानगर 4, सिरसा 4, भिवानी 8, झज्जर 4, पलवल 7, फतेहाबाद 1, कैथल 4, जींद 4, चरखी दादरी में 4 संक्रमितों की मौत हुई है। शनिवार को 8509 मरीज ठीक होकर घर लौटे। 6.76 प्रतिशत की दर से लोग संक्रमित हो रहे हैं। प्रदेश में 50823 लोगों के नमूने कोरोना की जांच के लिए एकत्रित किए गए। 1383 संक्रमितों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इनमें से 1152 ऑक्सीजन व 231 वेंटिलेटर पर हैं।

 

Exit mobile version