Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस राज्य ने सोमवार तक बढ़ाया लॉकडाउन, सभी शर्तें पहले की तरह लागू

lockdown in up

lockdown in up

उत्तर प्रदेश में कोरोना वाइरस का संक्रमण घाट रहा है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। बीते 7 दिन में करीब ढाई लाख मरीज ठीक हुए है। लेकिन चिंताजनक यह है की मौत का ग्राफ कम नहीं हो रहा है।

इस जिले के SP क्राइम का कोरोना से निधन, अस्पताल में थे भर्ती

इस बीच योगी सरकार ने लॉकडाउन 10 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। दो दिन पहले सरकार ने गुरुवार सुबह 7 बजे तक के लिए लॉकडाउन घोषित किया था।

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। अब 10 मई यानी सोमवार सुबह 7 बजे तक पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा। पहले गुरुवार यानी 6 मई सुबह 7 बजे तक पाबंदी लगाई गई थी, लेकिन अब इसे सोमवार सुबह तक लागू करने का फैसला किया गया है। सरकार का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान मिली छूट सशर्त जारी रहेगी।

देश के सबसे बुजुर्ग धर्मगुरु डॉ. फिलिपोज मार क्रायसोस्टोम का 103 साल की उम्र में निधन

गौरतलब है की उत्तर प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। पंचायत चुनाव के बाद यूपी के हर गांव में संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। इसके चलते सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, पहले जो आदेश आया था, उसके मुताबिक, गुरुवार सुबह 7 बजे से शुक्रवार रात 8 बजे तक बाजार को खोला जाना था।

Exit mobile version