Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस राज्य ने 1 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन, विकेंड पर जारी रहेगी सख्त पाबंदियां

lockdown extended

lockdown extended

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्यों की ओर से लॉकडाउन लगाए जा रहे हैं, जिसमें से ज्यादातर राज्य स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि को आगे बढ़ा भी रहे हैं। अब ओडिशा ने भी अपने यहां लॉकडाउन 1 जून तक के लिए बढ़ा दिया है।

ओडिशा सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यह लॉकडाउन अब 1 जून की सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान राज्य में 4 घंटे के लिए लोगों को जरूरी चीजों के खरीदने की छूट रहेगी। सरकार ने सुबह 7 से 11 बजे तक जरूरी सेवाओं के लिए छूट प्रदान की है। ओडिशा में पहले 5 मई से 19 मई तक के लिए 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया था। अब सरकार ने 1 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। वीकेंड पर सख्त पाबंदी जारी रहेगी।

जिनका कार्ड नहीं बन पाया उन्हें भी फ्री राशन देगी दिल्ली सरकार : केजरीवाल

राज्य में राशन की दुकानें, फल, सब्जी, ग्रॉसरी, दूध मीट आदि की दुकानें खुली रहेंगी। रेस्तरां और ढाबा से खाना ले जाने या होम डिलीवरी की सुविधा जारी रहेगी। ऑनलाइन डिलीवरी भी जारी रहेगी। साथ ही कहा गया है कि इस दौरान कोविड गाइडलाइंस का भी सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। दुकानों को करीब 30 फीट की दूरी बनाए रखनी होगी।

ओडिशा में आज मंगलवार को 10,321 नए केस सामने आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,33,302 हो गई है। राज्य में इस वक्त एक्टिव मरीजों की संख्या 1,04,539 है।

Exit mobile version