• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धनतेरस पर खुलता है मां महालक्ष्मी का ये मंदिर

Writer D by Writer D
28/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
धनतेरस 2020

धनतेरस 2020

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

02 नवंबर में कुछ ही दिन शेष हैं। दिवाली आने वाली है, ऐसे में हम मां महालक्ष्मी के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद खास है। हमारे यहां देवी-देवताओं को बहुत सारे और प्राचीन मंदिर हैं। हर मंदिर की अपनी विशेषता और एक अलग कहानी है। चाहे मंदिर कितना बढ़ा या छोटा वह आस्था का प्रतीक होता है। भक्त यहां पर पूजा अर्चना करते हैं। भगवान को भोग लगातें हैं। वही भोग का प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाता है।

आपने अब तक कई प्रकार के व्यंजनों और मिष्ठानों का प्रसाद मंदिरों में मिलते हुए देखा, खाया होगा, लेकिन आपसे यह कहा जाए कि एक मंदिर ऐसा भी हैं जहां पर प्रसाद के रुप में चांदी और सोने के सिक्के और आभूषण मिलते हैं तो शायद आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन यह सच है। मां महालक्ष्मी का एक ऐसा मंदिर भी है जहां सोने चांदी के सिक्के प्रसाद से रुप में दिए जाते हैं।

मध्यप्रदेश के रतलाम के माणक में मां महालक्ष्मी का मंदिर स्थापित है। इस मंदिर में लक्ष्मी जी के साथ धन कोषाध्यक्ष कुबेर की भी पूजा की जाती है। इस मंदिर को कपाट धनतेरस के दिन ही खुलते हैं। धनतेरस के दिन ब्रह्ममुहूर्त के समय यह मंदिर खुलता है और भाई दूज के दिन मंदिर के कपाट बंद किए जाते हैं। धनतेरस के दिन यह मंदिर पूरी तरह से सोने चांदी के गहनों और नोट से सजा हुआ होता है।

धनतेरस के 8 दिन पहले से ही मंदिर की सजावट का काम शुरु कर दिया जाता है। धनतेरस वाले दिन पूरे विधि-विधान के साथ मां महालक्ष्मी की पूजन किया जाता है। मान्यता है कि यहां पर मिलने वाले सिक्को और आभूषणों को घर में ले जाने से धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।

रतलाम के इस मंदिर में लोग बहुत सारे आभूषण, नोटों की गड्डियां लेकर आते हैं। इन श्रद्धालुओं को मंदिर के ट्रस्ट की तरफ से टोकन देने के बाद अंदर जाने दिया जाता है। पूजा करने के बाद इन सभी गड्डियों और आभूषणो को मां लक्ष्मी के चरणों में चढ़ा दिया जाता है। उसके बाद वापस जाते समय टोकन के हिसाब से आभूषण आदि श्रद्धालुओं को वापस कर दिए जाते हैं। लोगों का कहना है कि इन आभूषणों से घर में समृद्धि आती है और अगले वर्ष तक धन दोगुना हो जाता है।

Tags: Dhanterasdhanteras 2021dhanteras 2021 datedhanteras 2021 in indiadhanteras kab hai 2021
Previous Post

28 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

Next Post

मनुष्य बोलने से पहले इस बात का जरूर रखें ध्यान

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Legislative Council
Main Slider

विधान परिषद की संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रम स्थगित

14/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नियुक्ति पत्र नहीं, यह है जनसेवा का संकल्प पत्र: पुष्कर सिंह धामी

14/05/2026
SIR
Main Slider

दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में SIR की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने कसी कमर

14/05/2026
Next Post

मनुष्य बोलने से पहले इस बात का जरूर रखें ध्यान

यह भी पढ़ें

Beauty treatment

ब्यूटी ट्रीटमेंट ने बिगाड़ दी खूबसूरती, होंठ बन गए गुब्बारे

10/04/2022
Fire in tent House

टेंट की दुकान में लगी भीषण आग, दो महिलाओं की मौत

12/06/2023
Neha Sharma

जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जनता को सजग रहने की आवश्यकता: नेहा शर्मा

01/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version