Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस चीज में पाया जाता है गाय के दूध से भी 10 गुना ज्यादा कैल्शियम

calcium food

कैल्शियम

लाइफस्टाइल डेस्क। शरीर की हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम की सबसे ज्यादा जरुरत होती है। इसलिए बढ़ती उम्र के बच्चों की डाइट में कैल्शियम युक्त आहार को प्राथमिकता दी जाती है। इससे हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। उम्र बढ़ने से साथ शरीर की हड्डियां कैल्शियम खोने लगती हैं, जिससे दर्द के साथ और कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए हर उम्र के लोगों के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं वो कौन सी चीज है, जिसमें गाय के दूध के मुकाबले 10 गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है।

दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है इसलिए बच्चों को दूध दिया जाता है जिससे उनके शरीर में पोषक तत्वों और कैल्शियम की जरुरत को पूरा किया जा सके। लेकिन एक उम्र के बाद लोग दूध कम लेने लगते हैं या फिर बिल्कुल ही नहीं लेते हैं। दूध या फिर अन्य डेयरी प्रोडक्ट में फैट ज्यादा होने की वजह से भी कुछ लोग इन्हें लेने से परहेज करते हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप दूध या डेयरी प्रोडक्ट की जगह कुछ और भी ले सकते हैं जिससे शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है।

डॉक्टरों के मुताबिक, तिल के बीज शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं। गाय के दूध के मुकाबले तिल में 10 गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप हरी सब्जियां, बीन्स, साबुत अनाज, अनाज आदि को डाइट में शामिल करके कैल्शियम की मात्रा को पूरा कर सकते हैं।

उम्र बढ़ने से साथ हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है। ये परेशानी महिलाओं में ज्यादा होती है। कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो जाती है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण नहीं होता है। लोग कैल्शियम की कमी को पूरा करने लिए टैबलेट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन यह सही नहीं रहता है। इसकी जगह कैल्शियम युक्त आहार को डाइट में शामिल करना चाहिए।

Exit mobile version