Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस बार इतने दिन मनाई जाएगी दिवाली, देखिए नवंबर के त्योहारों की लिस्ट

Diwali

Diwali

कुछ ही दिनों में नवंबर महीना शुरू हो जाएगा। यह महीना पूरा त्योहारों से भरा हुआ है। सबसे शुरुआत में करवा चौथ होगा, जो 1 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली (Diwali), छठ पूजा, देवप्रबोधिनी एकादशी और बैकुंठ चतुर्दशी आदि त्योहार बाद में मनाए जाएंगे। यह महीना हिंदू कैलेंडर के कार्तिक और अगहन मास का होगा। इस बार दिवाली भी 6 दिनों तक मनाई जाएगी। आइए, हम आपको बताते हैं, नवंबर में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाएंगे।

6 दिन तक रहेगी दिवाली (Diwali)

दिवाली (Diwali) का त्योहार आमतौर पर 5 दिनों तक चलता है, जिसके दौरान धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज त्योहार मनाए जाते हैं। इस बार दिवाली 12 नवंबर रविवार को मनाई जाएगी। वहीं, अगले दिन दोपहर 2.57 बजे तक अमावस्या तिथि रहेगी। इस कारण इस दिन गोवर्धन पूजा नहीं बल्कि सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी। इस तरह दिवाली का त्योहार 6 दिन मनाया जाएगा।

नवंबर त्योहार लिस्ट

बुधवार 1 नवंबर: करवा चौथ
शुक्रवार 3 नवंबर: स्कंद षष्ठी व्रत
रविवार 5 नवंबर: पुष्य नक्षत्र, अहोई अष्टमी व्रत
गुरुवार 9 नवंबर: रमा एकादशी व्रत, गोवत्स द्वादशी
शुक्रवार 10 नवंबर: धनतेरस, यम दीपदान
शनिवार 11 नवंबर: रूप चतुर्दशी, छोटी दिवाली
रविवार 12 नवंबर: दिवाली, केदार गौरी व्रत
सोमवार 13 नवंबर सोमवार: सोमवती अमावस्या
मंगलवार 14 नवंबर: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट
बुधवार 15 नवंबर: भाई दूज
शुक्रवार 17 नवंबर: सूर्य षष्ठी और विनायकी चतुर्थी व्रत
रविवार 19 नवंबर: डाला छठ, सूर्य षष्ठी व्रत
सोमवार 20 नवंबर- गोपाष्टमी
मंगलवार 21 नवंबर: अक्षय नवमी, आंवला नवमी
बुधवार 23 नवंबर- देवउठनी एकादशी
शुक्रवार 24 नवंबर: प्रदोष व्रत, चातुर्मास समाप्त
रविवार 26 नवंबर: बैकुंठ चतुर्दशी
सोमवार 27 नवंबर: कार्तिक पूर्णिमा
गुरुवार 30 नवंबर: गणेश चतुर्थी व्रत

Exit mobile version