Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस बार न हाथ न हाथी न टोटी न सरिया, उप्र में चलेगा सिर्फ केसरिया : पंकज सिंह

उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो उन्होंने सरकार का नहीं बल्कि एक अलग विभाग बनाया था। जिस पर उनका जोर था, जिसका नाम था परिवार कल्याण विभाग। ये कहना है युवा सम्मेलन में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नोएडा के विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह का।

शहर विधानसभा के मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के मैदान में भारतीय जनता पार्टी ने आज युवा सम्मेलन किया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक पंकज सिंह ने सपा, बसपा, ओवैसी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक नारा दिया “इस बार न हाथ न हाथी न टोटी न सरिया, इस बार उत्तर प्रदेश में चलेगा सिर्फ केसरिया।”

पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में युवा सम्मेलन हो रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री भी युवा हैं, जिन्होंने युवाओं के लिए बहुत सारे काम किये। युवाओं के लिए अभ्युदय योजना शुरू की। लेकिन समाजवादी पार्टी में भी युवा मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने यूपी की छवि धूमिल करने का काम किया। सपा ने बेरोजगारी भत्ता दिया ताकि बेरोजगार अपने पैरों पर खड़ा न हो सके।

पंकज सिंह ने कहा कि भारत माता की जय सबको बोलना चाहिए, राष्ट्र गान सभी को गाना चाहिए। लेकिन सपा के नेताओं को तो जन गण मन गाने में भी दिक्कत होती थी। भारत माता की जय बोलने में भी दिक्कत होती थी। ऐसे थे सपाई, बसपाई। पंकज सिंह न कहा कि हमारा उत्तर प्रदेश बदल रहा है। एक संत हमारा मुख्यमंत्री है। इसी से हमारे उत्तर प्रदेश में संपन्नता भी आएगी और प्रदेश आगे भी बढ़ेगा।

काशी फिल्म महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ भव्य आगाज

पंकज सिंह ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक कांग्रेस की भी नेता हैं, देश की दीदी भी हैं। वो कहती हैं ‘मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं। लेकिन बहनों और बेटियों के साथ जो जघन्य अपराध होता है तो कर्नाटक के उनकी पार्टी के एक विधायक बड़ा ही शर्मनाक बयान देता है। लेकिन कांग्रेस ने उस विधायक पर कोई कार्यवाही नहीं की।

बसपा धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है। सपा का भी यही हाल है। 2024 में सपा और बसपा इतिहास बन जायेंगे। ये हमारी ही बड़ी उपलब्धि है कि हिन्दू धर्म और कर्म की आलोचना करने वाले अब मंदिर के चक्कर लगाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने केवल परिवार बढ़ाने का काम किया। ऐसे लोग जिन्हें आतंकवादियों के नाम पर वोट दिखाई देता हो। ऐसे लोगों को सबक सिखाना है।

भाजपा नेता ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन को लेकर अखिलेश यादव के ट्वीट पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश ट्वीट की ही राजनीति करते हैं। जमीन से कोसों दूर हैं। केंद्रीय एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। वरुण गांधी के ट्वीट जिसमें उन्होंने नाईट कर्फ्यू और दिन में रैलियों पर सवाल उठाए हैं पर कहा कि ये युवाओं का सम्मेलन है, वहीं आया हूं।

Exit mobile version