Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिखने में जितना सुंदर है उतना ही खतरनाक है यह पेड़

पेड़-पौधे हमारे लिए वरदान है। बिना इसके पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है, लेकिन इस धरती पर कुछ पेड़ ऐसे भी होते हैं जो इंसान को जीवन देने के बजाए उसके जीवन के लिए खतरा बन जाते हैं।

ऐसे ही पेड़ों में से एक पेड़ है सुसाइड ट्री यानी की सरबेरा ओडोलम नाम का पेड़। ये पेड़ दिखने में जितना सुंदर है उतना ही खतरनाक। कहा जाता है कि ये पेड़ किंग कोबरा से भी ज्यादा खतरनाक है।

ये पेड़ इतना जहरीला है कि चंद मिनटों में इंसान को मौत दे सकता है। भारत सहित दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ अन्य देशों में पाया जाने वाला सरबेरा ओडोलम पेड़ जहरीला और खतरनाक है। कई बार इसका उपयोग जान लेने के लिए होता है।

हर हफ्ते हो जाती है एक व्यक्ति की मौत :

ऐसा माना जाता है कि हर हफ्ते इस पौधे से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। इस पौधे को लेकर कई शोध किए जा चुके हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक विश्व में अन्य जहरीले पौधों के मुकाबले सरबेरा ओडोलम अधिक जहरीला है। इस पौधे के बीज में सरबेरीन नामक तत्व पाया जाता है जो विषैला होता है।

भारत में कहते हैं सुसाइड ट्री :

इसकी थोड़ी सी मात्रा शरीर में जलन, सिरदर्द, उल्टियां, अनियमित धड़कन और डायरिया जैसी परेशानी खड़ी कर सकता है। इसके इस्तेमाल से कुछ घंटों के अंदर ही इंसान की मृत्यु हो जाती है। सरबेरा ओडोलम के बारे में यह भी कहा जाता है कि इसका निशान ढूंढना बहुत ही मुश्किल होता है। इसे भारत में सुसाइड ट्री के नाम से जाना जाता है।

 

Exit mobile version