Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फिल्म इंडस्ट्री के इस दिग्गज कपल ने किया डिवोर्स का ऐलान, 18 साल बाद टूटा रिश्ता

मुंबई। सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य के डिवोर्स की खबर से अभी फैन उबरे भी नहीं थे कि साउथ इंडस्ट्री के एक और पावर कपल ने डिवोर्स का ऐलान कर दिया है। एक्टर धनुष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी वाइफ ऐश्वर्या संग अपने डिवोर्स की खबर फैंस से शेयर की है।

धनुष लिखते हैं, ”18 साल का साथ, दोस्ती, कपल, पैरेंट्स और एक दूसरे के शुभचिंतक बन हमने एक ग्रोथ, समझदारी, साझेदारी का सफर तय किया था। आज हम वहां खड़े हैं, जहां से हमारी राहें जुदा हो रही हैं। ऐश्वर्या और मैंने अलग होने का फैसला लिया है। हम एक दूसरे से अलग होकर खुद की तलाश करेंगे।  कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए हमें इससे डील करने दें।

बता दें एश्वर्या साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं। दोनों ने 2004 में शादी रचाई थी। इस कपल के दो बच्चे हैं। बीच में कई बार कई बार इस कपल के अलगाव की खबरें उड़ती रही हैं लेकिन मीडिया के सवालों पर ये अक्सर बचते नजर आते थे।

Exit mobile version