Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सावन के महिने में शिव तांडव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल  

 इंदौर। शिव भक्ति के इस के सावन महिने में शिव तांडव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। देश-दुनिया में लाखों लोग इसे देखकर पसंद और शेयर कर रहे हैं। ये वीडियो भोपाल के नज़दीक और रायसेन ज़िले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पुरातात्विक धरोहर भोजपुर के शिव मंदिर का है। शिव तांडव  का पाठ करने वाले बाबा कालीपुत्र कालीचरण है। विशाल शिव लिंग और पुरातात्त्विक धरोहर को देखकर बाबा के अंतर्मन से निकला ये भाव है, जिसे उनके साथ गए बजरंग सेना मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अमरीश राय ने अपने फोन से शूट करके सोशल मीडिया पर डाल दिया था। इस वीडियो को ऑर्थर आनंद रंगनाथन और अभिनेता अनुपम खेर सहित लाखों लोग सराह रहे हैं।

कालीचरण बाबा के फेसबुक पेज पर ये वीडियो भोपाल यात्रा और मंदिर दर्शन के उल्लेख के साथ शेयर किया गया है। कालीचरण महाराज का कहना है भोजपुर में भगवान शिव की दिव्यता का अनुभव अद्भुत है। हमारे वीडियो को लाखों लोग देख रहे हैं।

कालीचरण महाराज का ये वीडियो लाखों लोग शेयर कर रहे हैं. फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने तो इस वीडियो को अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है। इस भक्त के शक्तिशाली और भावपूर्ण गायन को सुनकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए। ऐसा लगा मानो तानसेन स्वर साधना कर रहे हों। समर्पण ऐसा जैसे स्वयं रावण भगवान शिव की आराधना कर रहा हो। शिव तांडव का एक-एक अक्षर खनक रहा है।

Exit mobile version