Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कार्तिक महीने में जरूर करना चाहिए यह काम, भगवान विष्णु की मिलती है विशेष कृपा

Sarva Pitru Amavasya

Tulsi

कार्तिक महीने में जरूर करना चाहिए यह काम, भगवान विष्णु की मिलती है विशेष कृपाहिन्दू धर्म में कार्तिक महीने का विशेष महत्त्व है। ये महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस महीने को धर्म और पर्व का महीना कहा जाता है। इस महीने में पड़ने वाली देवउठानी एकादशी से मंगल कार्यों की शुरुआत होती है। कार्तिक महीने में कुछ कामों को करना और कुछ चीजों को खाना वर्जित माना जाता है। तो कई चीजें ऐसी भी हैं जिनको इस महीने में करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। तो आइये जानते हैं कि कार्तिक महीने में किन कामों को करना शुभ फल देता है।

तुलसी पूजन

हिन्दू धर्म में तुलसी पूजन का विशेष महत्त्व है। कार्तिक महीने में ये महत्त्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय हैं। दरअसल भगवान विष्णु के अवतार शालिग्राम से माता तुलसी का विवाह हुआ है। इसलिए कार्तिक महीने में रोजाना तुलसी की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

गंगा स्नान

कार्तिक महीने के सभी दिनों में गंगा स्नान करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि अगर आंवले के फल और तुलसी दल के साथ स्नान किया जाय तो इसका विशेष फल मिलता है। अगर आप गंगा में स्नान नहीं कर सकते हैं तो आपके शहर में जो भी नदी मौजूद हो वहां भी स्नान किया जा सकता है।

दीपदान

कार्तिक महीने में दीपदान करने का विशेष महत्त्व है। कहा जाता है कि इससे शुभ फल प्राप्त होता है। इन दिनों एक महीने तक जो लोग नदी में दीपदान करते हैं उनकी सभी मनोकामना पूरी होती हैं।

जमीन पर सोना

कार्तिक महीने के सभी दिनों में जमीन पर सोना अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि इससे भी शुभ फल प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि जमीन पर सोने से मन में अच्छे विचार और अच्छे स्वप्न आते हैं, साथ ही दूषित विकार दूर भाग जाते हैं।

संयम रखें

कार्तिक महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है इसलिए इस महीने संयम रखने से भी आपको शुभ फल मिलता है। कहा जाता है कि इस महीने में तपस्वियों के समान व्यवहार करना चाहिए। साथ ही किसी की निंदा या विवाद नहीं करना चाहिए। क्रोध और विलासिता से खुद को बचाना चाहिए और शराब व नॉनवेज से दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही कार्तिक महीने में ब्रह्मचर्य का पालन भी शुभ फल देता है।

Exit mobile version