Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस साल करवा चौथ पर बन रहा है शुभ संयोग, जानिए कब रखा जाएगा व्रत

Karva Chauth

Karva Chauth

हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिनें वैवाहिक जीनवन की खुशहाली और पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं।

महिलाओं को इस व्रत का बेसब्री से इंतजार रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ व्रत 24 अक्टूबर, रविवार को है। करवा चौथ व्रत को सभी व्रतों में कठिन माना जाता है। यह व्रत पूरे दिन निर्जला रखा जाता है।

करवा चौथ व्रत में महिलाएं जल तक ग्रहण नहीं करती हैं। इसमें चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण किया जाता है। मान्यता है कि करवा चौथ व्रत करने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। इस साल करवा चौथ पर विशिष्ट संयोग बन रहे हैं, जो इस व्रत का महत्व और बढ़ा रहे हैं।

शुभ संयोग-

इस साल करवा चौथ पर विशेष संयोग बन रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का चांद रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस नक्षत्र में व्रत रखना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में चंद्रमा दर्शन मनवांछित फल प्रदान करता है।

मां दुर्गा की तस्वीर लेने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान

चांद टाइमिंग-

करवा चौथ को यानी 24 अक्टूबर को चांद रात 08 बजकर 07 मिनट पर निकलेगा। चंद्रमा दर्शन के बाद व्रती महिलाएं जल ग्रहण कल व्रत का पारण करेंगी।

शुभ मुहूर्त-

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर, रविवार को सुबह 03 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगी, जो कि 25 अक्टूबर 2021 को सुबह 05 बजकर 43 मिनट पर रहेगी। ऐसे में करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

Exit mobile version